जमशेदपुर : जून महीना खत्म होने को है. वहीं जुलाई महीना शुरू होते ही आरबीआई द्वारा बैंकों की हॉलिडे लिस्ट जारी कर दी है. इस दौरान देशभर में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक. यह छुट्टी अलग-अलग राज्यों के हिसाब से दी जाती है. 15 दिनों की छुटि्टयों में दूसरा और चौथा शनिवार भी शामिल है. झारखंड में कुल 8 दिन बैंक बंद रहेंगे, जिसमें दूसरा और चौथा शनिवार के साथ साप्ताहिक छुट्टी भी शामिल है. (नीचे भी पढ़ें)
बैंकों में अवकाश होने से ग्राहकों को परेशान होने की जरूरत नहीं है. बैंकों की सभी ऑनलाइन सेवाएं पूरे महीने काम करती हैं और इस दौरान ग्राहक अपने काम को ऑनलाइन कर सकते हैं. बैंकों की छुट्टी वाले दिन केवल शाखाएं बंद होती हैं. एटीएम, कैश डिपॉजिट मशीन व पासबुक प्रिंटिग मशीन चालू रहती है. वहीं इस दौरान बैंकों में मोबाइल बैंकिंग और नेट बैंकिंग सेवाएं भी एक्टिव रहती हैं. (नीचे देखें छुट्टियों की पूरी सूची)
तारीख — दिन — कारण — स्थान
02 जुलाई — रविवार — साप्ताहिक अवकाश — देशभर में
05 जुलाई — बुधवार — गुरु हरगोबिंद जी जयंती — जम्मू और श्रीनगर
06 जुलाई — गुरुवार — एमएचआईपी दिवस — मिजोरम
08 जुलाई — दूसरा शनिवार — साप्ताहिक अवकाश — देशभर में
09 जुलाई — रविवार — साप्ताहिक अवकाश — देशभर में
11 जुलाई — मंगलवार — केर पूजा — त्रिपुरा
13 जुलाई — गुरुवार — भानु जयंती — सिक्किम
16 जुलाई — रविवार — साप्ताहिक अवकाश — देशभर में
17 जुलाई — सोमवार — यू तिरोट सिंग डे — मेघालय
21 जुलाई — शुक्रवार — ट्रुक्पा त्शे जी — सिक्किम
22 जुलाई — शनिवार — साप्ताहिक अवकाश — देशभर में
23 जुलाई — रविवार — साप्ताहिक अवकाश — देशभर में
28 जुलाई — शुक्रवार — आशूरा — जम्मू और श्रीनगर
29 जुलाई — शनिवार — मुगर्रम (ताजिया) — त्रिपुरा, मिजोरम, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्यप्रदेश, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, बंगाल, नई दिल्ली, बिहार, झारखंड, हिमाचल प्रदेश
30 जुलाई — रविवार — साप्ताहिक अवकाश — देशभर में.











