बहरागोड़ा: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ दिनेशानंद गोस्वामी के प्रयास से आज बहरागोड़ा प्रखंड के मालबांधी गांव में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित हुआ. भारत सरकार के प्रमुख उद्यम राइट्स लिमिटेड के सहयोग से प्रमुख स्वयं सेवी संस्था सिटिजन्स फाउंडेशन के तत्वावधान में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. स्वास्थ्य शिविर में 11 डाॅक्टरों की टीम के द्वारा 512 मरीजों का स्वास्थ्य जांच कर उन्हें चिकित्सीय सलाह प्रदान किया. डाॅक्टरों के सलाह पर मरीजों को निःशुल्क दवाईयां दी गयी. शिविर में मरीजों को रक्त जांच, रक्तचाप जांच और ईसीजी की निःशुल्क सुविधा प्रदान किया गया. जमशेदपुर स्थित पूर्णिमा नेत्रालय के नेत्र चिकित्सकों के द्वारा नेत्र रोगियों का नेत्र जांच किया गया. मोतियाबिंद से 47 नेत्र रोगियों का आयुष्मान भारत योजना के तहत पूर्णिमा नेत्रालय में निःशुल्क ऑपरेशन कराया जायेगा. क्षेत्र के वरिष्ठ नागरिकों के द्वारा अन्त्योदय के प्रणेता पं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन किया गया.(नीचे भी पढ़े)

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डाॅ गोस्वामी ने कहा कि राज्य के इस सीमावर्ती क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं की काफी कमी है. लोगों को इलाज कराने के लिए पश्चिम बंगाल और ओड़िसा के अस्पतालों पर निर्भर रहना पड़ता है. उन्होंने कहा कि लोगों की स्वास्थ्य संबंधी कठिनाइयों को दूर करने के लिए इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है. स्वास्थ्य मनुष्य की सबसे बड़ा सम्पत्ति है .उन्होंने कहा कि विगत डेढ़ वर्ष के दौरान 35 नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा चुका है. जिसमें 18 हजार से अधिक गरीब मरीजों का इलाज संभव हुआ है. अपने घर के पास अनुभवी चिकित्सकों की सेवा पाकर ग्रामीण प्रसन्न हैं. कार्यक्रम को जिला परिषद सदस्य सुप्रिया सीट,अर्धेन्दु प्रहराज, कल्याण श्यामल,सुमन कल्याण मंडल, रंजीत बाला, श्रीवत्स घोष, आशीष महापात्र, बेहुला नायक, अशोक मंडल, रंजीत कारेक जन्मेंजय कारेक, संजीव रथ, दुर्गा गिरी, रखोहरी मुखी,कौशिक माइति समेत अन्य ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम का संचालन बहरागोड़ा मंडल अध्यक्ष राजकुमार कर ने किया.(नीचे भी पढ़े)
इन डाॅक्टरों का रहा प्रमुख योगदान : डाॅ टी के महन्ती, डाॅ चम्पाई सोरेन, डाॅ किरण सिंह, डाॅ नीरज मिश्रा,डाॅ जय बालिया,डाॅ शिवम, डाॅ विदेश गांगुली, डाॅ प्रकाश राय, डाॅ शान्तनु महापात्रा,पूर्णिमा नेत्रालय के नेत्र चिकित्सकों ने जांच की।शिविर को सफल बनाने में इनका रहा प्रमुख योगदान.
कार्यक्रम को सफल बनाने में उत्पल पैड़ा, हेमकान्त भुयां, मिथुन जाना, देवी प्रसाद दुबे, अमल बेरा,सौरव पातर,मानिक दास, रूपेश सिंह, माधुरी श्यामल, सरस्वती राणा,सुष्मिता दास,चंदना सिंह, सुजीत मंडल, अजीत मंडल, बिरोजा लोहार,पूजा स्यामल, सुप्रिया रानी जाना,बिना जाना,श्रीतमा श्यामल, आशुतोष नायक, खुसी राउत, सशीनाथ दीगार, बीबी राउत, झुनू रानी जाना,जगन्नाथ ओझा,प्रदीप पात्र, रामनरेश मिश्रा,धनंजय बाड़ी, आकुल सियान, चंचला साव,ममता नाथ, संजू नाथ, पिंकी साव,गीता श्यामल,सम्पा लोहार, मानसी श्यामल, जयश्री श्यामल,चिंता रानी मुंडा, सुमित्रा मुंडा,पुतुल पातर, आकुल मिश्री, दोलगोबिंद दास, बनबिहारी श्यामल, संदीप प्रधान, अमित माइति, विकाश माइति, सुमिता सियान , दिलीप तोराई समेत अन्य उपस्थित थे.














