घाटशिला : घाटशिला अंतर्गत ऊपर पावड़ा स्थित माहलीडीह में शनिवार को झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के ट्रांसफॉर्मर मरम्मत केंद्र का शिलान्यास सांसद विद्युत वरण महतो व घाटशिला विधायक रामदास सोरेन, पोटका विधायक संजीव सरदार, बहरागोड़ा विधायक समीर महंती मुख्य रूप से शामिल हुए. (नीचे भी पढ़े)
माहलीडीह में ट्रांसफॉर्मर मरम्मत केंद्र 1 करोड़ 20 लाख के लागत का निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. इस मौके पर जिला परिषद सदस्य कर्ण सिंह, देवयानी मुर्मू, प्रखंड प्रमुख सुशीला टुडू, उप प्रमुख गोपाल कृष्ण अग्रवाल, दिनेश साव, विधायक प्रतिनिधि जगदीश भगत, काजल डॉन, राहुल पांडे, विजय पांडे, मंटू प्रजापति समेत काफी संख्या में बिजली विभाग के पदाधिकारी मौजूद थे.











