जमशेदपुर: प्रत्येक वर्ष की भाँति सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन , तुलसी भवन द्वारा संस्थान के मुख्य सभागार में हिन्दी रचनाधर्मिता पर आधारित एक दिवसीय कार्यशाला युवा रचनाकार का आयोजन किया गया. जिसकी अध्यक्षता संस्थान के न्यासी अरुण तिवारी व संचालन प्रकाश मेहता ने की. जबकि विषय प्रवेश मानद महासचिव प्रसेनजित तिवारी व धन्यवाद ज्ञापन यमुना तिवारी व्यथित ने किया. मुख्य अतिथि जमशेदपुर को-आपरेटिव कॉलेज के प्राचार्य डॉ अमर सिंह मंचासीन रहे. कार्यक्रम का आरंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं श्रीमती माधवी उपाध्याय के सस्वर सरस्वती वंदना से हुई. तत्पश्चात स्वागत भाषण संस्थान के उपाध्यक्ष रामनन्दन प्रसाद ने किया. इस अवसर पर नगर के 20 विद्यालयों के छात्र – छात्राओं, शिक्षकगण तथा नगर के साहित्यकारों ने भाग लिया. विभिन्न सत्र में आयोजित इस कार्यक्रम में काव्य सत्र की विशेषज्ञ राजेन्द्र विद्यालय की पूर्व शिक्षिका श्रीमती छाया राय तथा समन्वयक अशोक पाठक ‘स्नेही’, कथा सत्र के विशेषज्ञ साहित्य समिति तुलसी भवन के भाषाविद् , पुरातत्वविद् एवं साहित्यकार दिव्येन्दु त्रिपाठी तथा समन्वयक डॉ अजय ओझा एवं पत्रकारिता सत्र के विशेषज्ञ हिन्दी दैनिक ‘प्रभात खबर’ के वरिष्ठ सम्पादक संजय मिश्र तथा समन्वयक ब्रजेन्द्रनाथ मिश्र रहे.(नीचे भी पढ़े)

कार्यक्रम के अंतिम सत्र में उपस्थित छात्र- छात्राओं द्वारा स्वरचित काव्य पाठ के पश्चात सारे प्रतिभागी बच्चों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया. जबकि उनके शिक्षक – शिक्षिकाओं को अंगवस्त्र, श्रीफल एवं पुष्पगुच्छ प्रदान कर सम्मानित किया गया. मौके पर मुख्य रुप से श्रीमती अरुणा भूषण शास्त्री, विद्यासागर लाभ, गुहाराम, डॉ वीणा पाण्डेय ‘भारती’, नीलिमा पाण्डेय, उपासना सिन्हा, वसंत जमशेदपुरी, कैलाश नाथ शर्मा ‘गाजीपुरी’, डॉ उदय प्रताप हयात, वीणा कुमारी नंदिनी, ममता कर्ण, अजय प्रजापति, शकुंतला शर्मा, मनोकामना सिंह ‘अजय’, सूरज सिंह राजपुत, डॉ संजय पाठक ‘सनेही’ एवं अन्य उपस्थित रहे. अंत में संस्थान के कोषाध्यक्ष विमल जालान ने आभार प्रकट किया.












