घाटशिला : घाटशिला प्रखंड अंतर्गत गोपालपुर ग्राम पंचायत के रामकृष्ण मठ कालोनी में गोपालपुर ग्राम पंचायत के मुखिया शांखी हांसदा के अध्यक्षता में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में घाटशिला विधायक रामदास सोरेन का स्थानीय लोगो ने अभिनन्दन किया गया. कालोनी के वरिष्ठ व्यक्ति एस एस दास ने कहा कि रामकृष्ण मठ से गौरी कुजं तक सड़क बहुत ही उबड़ खाबड़ है. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रामदास सोरेन ने कहा कि वर्तमान झारखंड सरकार लोगों की समस्याओं के प्रति गंभीर है आप सभी का जो भी समस्याएं है. (नीचे भी पढ़े)

उसे यथाश्रीघ समाधान कर दिया जाएगा और जहाँ तक सड़क का बात है इसे 15 दिनों के अंदर बना दिया जायेगा. मौके पर विधायक प्रतिनिधि जगदीश भगत, झामुमो जिला कोषाध्यक्ष कालीपदो गोराई, जिला सदस्य करुणाकर महतो, काजल डॉन, मुखिया शांखी हांसदा, पंचायत समिति सदस्य पियु सिन्हा, चंदना महाकुड़, सुखलाल हांसदा, बदन पात्र, रोहित सिंह, सोमनाथ बेहरा, कल्याण सरकार, उत्तम दास, धोनी तुलसी, नमीता बक्सी समेत काफी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद थे.











