जमशेदपुर : जमशेदपुर के एमजीएम थाना अंतर्गत बालीगुमा के रहने वाले बहादुर टुडू ने बुधवार को उपायुक्त कार्यलय में जमीन दखल दिलाने को लेकर मांग पत्र सौंपा. बताते चले कि बहादुर टुडू ने पत्रांक सं. 1619 दिनांक 6/8/22 को अपर उपायुक्त कार्यलय के द्वारा मानगो अंचल को दखल दिलाने का कहा था. इसके बाद मानगो अंचल ने 31/1/23 को पत्रांक सं. 86 को भूमि सुधार उप समाहर्ता (धालभूम) को परवाना के मांग के लिए भेजा गया. भूमि सुधार उप समाहर्ता द्वारा कोल्हान आयुक्त के माध्यम से परवाना मांगा गया. इसके बाद भूमि सुधार उप समाहर्ता द्वारा मानगो अंचल पदाधिकारी को निर्देशित किया गया कि जमशेदपुर अंचल को परवाना भेजा गया है और उनसे संपर्क कर परवान लें ले और दखल दिहानी की कार्रवाई करें. (नीचे भी पढ़ें)
मानगो अंचल ने जब जमशेदपुर अंचल से परवाना की मांग की तो जमशेदपुर अंचल ने कहा कि 25 वर्ष पुराना रिकॉर्ड हमारे पास नहीं है और मिलना भी संभव नहीं है. बतौर बहादुर टुडू पिछले 35 वर्ष से अपने जमीन से बेदखल है और वर्तमान में जमशेदपुर शास्त्रीनगर में भाडे के मकान में रहते है. सरकारी कर्मचारी के कार्यशैली के कारण उन्हें अपनी जमीन पर दखल नहीं मिल पा रहा है. इससे आहत होकर बहादुर टुडू ने चेतावनी दी कि वे 15 जुलाई को उपायुक्त कार्यलय के समक्ष आत्मदाह कर लेंगे.



