जमशेदपुर:जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी ने विगत दिनों परसुडीह बाजार समिति क्षेत्र का दौरा किया था. उस दौरान स्थानीय दुकानदारों ने विधायक को अवगत कराया था कि इन्हें दुकान खाली करने का नोटिस दिया गया है ताकि दुकानों को तोड़कर नई बिल्डिंग का निर्माण किया जा सके क्योंकि यहां की बिल्डिंग काफी जर्जर हो चुकी है. दुकानदार समिति ने विधायक से कहा की अगर नीचे की सभी दुकाने टूट गयी तो हमारी रोजी-रोटी भी बंद हो जाएगी, क्योंकि कोरोना काल में हमें पहले काफी नुकसान हुआ है.इसलिए नीचे की दुकानों को ना तोड़ा जाए.(नीचे भी पढ़े)
आज फिर विधायक मंगल कालिंदी परसुडीह बाजार समिति पहुंचे और दुकानदारों को आश्वासन दिया कि जैसा यहां के दुकानदार चाहते हैं वैसा होगी इसके लिए मेरे तरफ से हर संभव प्रयास रहेगा और मैं यहां के दुकानदारों के साथ खड़ा हूं. जिससे खुश होकर स्थानीय दुकानदारों ने शनिवार को जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी का जोरदार स्वागत किया. मौके पर विधायक ने बताया कि यहां के जर्जर भवन को लेकर दुकानदार भी चाहते हैं कि यहां के भवन की मरम्मत हो लेकिन उनकी दुकानें भी नीचे की ना टूटे जिसको लेकर के आज फिर दुकानदारों के साथ बैठक की है और उन्हें आश्वासन दिया है कि एक बीच का रास्ता निकालने का प्रयास किया जाएगा. मौके पर दुकानदार एसोसिएशन के ऋषि सिंह, दिलीप दा, मिथुन चक्रवर्ती, जितेंद्र सिंह, तरुण पाल, राकेश चक्रवर्ती, मोहम्मद शमशाद आदि झामुमो कार्यकर्ता भी उपस्थित थे.



