जमशेदपुर : जमशेदपुर की सामाजिक संस्था जेसीआइ की ओर से डीबीएमएस लिलिपुट स्कूल के नवीकृत परिसर का शनिवार को गुब्बारे उड़ाकर उद्घाटन किया गया. इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी निर्मला बरेलिया एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में धालभूम शिक्षा पदाधिकारी आशीष पांडे, एशिया के अध्यक्ष इंदर अग्रवाल, समाजसेवी संतोष खेतान आदि उपस्थित थे. इस मौके पर सभी अतिथियों ने जेसीआई जमशेदपुर रॉयल्स के प्रयासों की सराहना करते हुए समाज एवं जनहित के कार्यों में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया. (नीचे भी पढ़े)

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जेसीआइ के संस्थापक अध्यक्ष तारा किशोर अग्रवाल ने बताया कि वे पिछले पांच वर्षों से इस स्कूल से जुड़े हुए हैं. इस स्कूल में कुछ न कुछ सहयोग के लिए गतिविधियां हमेशा करते रहते हैं. इस साल उन्होंने पूरे स्कूल परिसर के नवीकरण की योजना बनाई, जिसकी बहुत जरूरत थी.इसके अलावा, उन्होंने पेंटिंग, फर्श का काम, बिजली का काम, छत की चादर का काम और दीवार की पुताई करके पूरे परिसर का नवीकरण भी किया जो पूरा काम गर्मी की छुट्टियों के दौरान विगत दो महीने के अंदर पलूरा कर लिया गया. (नीचे भी पढ़े)
जेसीआइ के अध्यक्ष राहुल भालोटिया ने बताया कि यह वह स्कूल है जहां वंचित छात्र शिक्षा के लिए आ रहे हैं. उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि समय-समय इस स्कूल को अपग्रेड करते रहेंगे. साथ ही इस स्कूल में छात्रों की संख्या और शिक्षा की गुणवत्ता को भी बढ़ाने की योजना बनाएंगे. उद्घाटन समारोह में जेसीआइ रॉयल्स के कई सदस्य भी मौजूद थे.



