जमशेदपुर : लायंस क्लब ऑफ़ जमशेदपुर स्टील सिटी का सत्ताईसवां वार्षिक शपथ ग्रहण समारोह साकची स्थित होटल केनेलाइट में हर्षोल्लास के साथ आयोजित हुआ. क्लब के निवर्तमान जिलापाल विवेक चौधरी ने शपथ दिलाई. दीप प्रज्वलन के साथ समारोह की शुरुआत हुई. क्लब के सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया. क्लब की निवर्तमान अध्यक्ष पुष्पा सिंह ने अपने कार्यकाल में हुए कार्यों एवं उपलब्धियों की चर्चा की. लायन विवेक चौधरी ने बोर्ड मेंबर्स का प्रतिष्ठापन कराया एवं सभी को उनके दायित्वों के बारे में बताया. उन्होंने क्लब में नए सदस्यों को भी शामिल कराया. लायन विवेक चौधरी ने नयी अध्यक्ष मीना भगत को स्मृति चिह्न प्रदान किया.(नीचे भी पढ़ें)
क्लब की नयी अध्यक्ष मीना भगत ने अपने संबोधन में क्लब की सामाजिक गतिविधियों में और तेजी लाने का संकल्प व्यक्त किया एवं आगामी प्रोजेक्ट्स के बारे में जानकारी दी. लायंस क्लब ऑफ़ जमशेदपुर सेंटेनरी के अध्यक्ष लायन सीए सिद्धार्थ खण्डेलवाल ने क्लब की गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि यह क्लब मानवता की सेवा में प्रशंसनीय कार्य कर रहा है. अंत में सचिव ने धन्यवाद ज्ञापन किया.(नीचे भी पढ़ें)
लायंस क्लब ऑफ़ जमशेदपुर स्टील सिटी की नयी टीम में अध्यक्षा – मीना भगत, सचिव – सुनीता मित्र, कोषाध्यक्ष – रेखा सिह, चेयरपर्सन वरदान मिश्रा, मंजीत कौर, पुष्पा सिह, इंदु गाँधी, ज्योति शर्मा, वीणा चौधरी, रीपा दया. समारोह की मुख्य अतिथि पी डी जी नलिनी मुखर्जी, कंचन सिंह, राजीव रंजन, प्रथम वीडीजी सीमा बाजपेयी, आर.सी. शुभम बाजपेयी, विभिन्न क्लबों के अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्क्ष उपस्थित रहे.





