बिष्टुपुर: कंपनी का सामान चोरी करते गिरफ्तार
जमशेदपुर :जमशेदपुर के बिष्टुपुर पुलिस ने कंपनी से स्टील का प्लेट की चोरी करने के मामले में मो. फैज को गिरफ्तार किया है. मो. फैज जुगसलाई का रहने वाला है. इस संबंध में सुरक्षाकर्मी पुलक कुमार प्रधान ने केस दर्ज कराया है. मो. फैज के पास से 70 किलोग्राम स्टील का बरामद किया है. घटना 17 जुलाई की है.
बागबेड़ा : फरार वारंटी को पुलिस ने भेजा जेल

जमशेदपुर के बागबेड़ा पुलिस ने अलग अलग मामले में फरार चल रहे दो वारंटी को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया है. जेल जाने वालों में राजू दास और सूरज सोरेन शामिल है. सूरज रानी डीह का रहने वाला है. वह वर्ष 2020 से फरार है. वहीं राजू दास बागबेड़ा गणेश पूजा मैदान के पास का रहने वाला है. पुलिस ने सोमवार को गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर दोनों वारंटी को गिरफ्तार कर लिया.
आदित्युपर की कंपनी के नाम पर फर्जी जीएसटी नंबर लिया, केस दर्ज
सरायकेला खरसावां जिले के आदित्यपुर एलआइजी के रहने वाले राजेश कुमार ने शैलेश कुमार के खिलाफ फर्जी तरीके से कंपनी के नाम का जीएसटी नंबर बनाने का आरोप लगाया है. इस मामले में राजेश कुमार ने शैलेश के खिलाफ जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना में केस दर्ज कराया है. मामला 12 जुलाई 2023 से 17 जुलाई 2023 के बीच की है. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार राजेश कुमार का ओम इंडस्ट्री के नाम से कंपनी है. उनकी कंपनी के कागजात को फर्जी तरीका से बना कर उसके कंपनी के नाम पर जीएसटी नंबर प्राप्त किया है. जब उन्हें इस बारे में जानकारी मिली तो उसने केस दर्ज किया है. पुलिस ने बताया कि दर्ज आवेदन के आधार पर केस दर्ज किया गया है. पुलिस शिकायतकर्ता से कई दस्तावेज जांच के लिए थाना लेकर आने की बात कही है. इस मामले में पुलिस जांच कर रही है.
भुइयांडीह बस स्टैंड से पनीर के पेटी में बिहार ले जा रहा था शराब, पकड़ाया

जमशेदपुर के सीतारामडेरा पुलिस ने भुइयांडीह बस स्टैंड में खड़ी याराना बस से चार बोतल शराब बरामद की है. पुलिस ने शराब भेजने वाले संजीत कुमार को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने दो अंग्रेजी शराब की बोतल और दो बियर है. दोनों को पुलिस ने उत्पात विभाग के हवाले कर दिया. बागबेड़ा का संजीत कुमार पटना से कैरेट में पनीर मंगाता है. पनीर भेजने वाले भाई ने कैरेट में शराब भेजने की बात कही थी. उसने प्लास्टिक में लपेटकर शराब और बीयर की चार बोतल कैरेट में रख दिया. सूचना मिलते ही पुलिस ने उसे जब्त कर लिया. पुलिस ने याराना बस के खलासी से संजीत को फोन सूचना दिलायी कि आज बस पटना नहीं जायेगी. वह सामान दूसरी बस से पटना भेज दो. यह जानने के बाद संजीत बस स्टैंड आया. पुलिस ने उसे पकड़ लिया.







