जमशेदपुर : मंगलवार की सुबह काम पर निकले दिहाड़ी मजदूर संजय सिंह नामक व्यक्ति को आजादनगर थाना अंतर्गत बावनगोड़ा चौक के समीप विशेष समुदाय के युवक द्वारा चाकू मारकर घायल कर दिया गया. घायल अवस्था में मजदूर को एमजीएम अस्पताल लाया गया. जहां उसका इलाज चल रहा है. घटना की जानकारी देते हुए मजदूर संजय सिंह ने बताया कि वह तमोलिया का रहने वाला है और हर दिन मजदूरी की तलाश में बावनगोड़ा आता है. (नीचे भी पढ़ें)
मंगलवार सुबह भी वह काम की तलाश में बावनगोड़ा चौक पहुंचा था. जहां विशेष समुदाय के युवक ने उस पर जानलेवा हमला कर दिया. उसने बताया कि उसे तीन चाकू मारी गयी है. चाकू लगने के बाद वह पैदल आजादनगर थाना पहुंचा. जहां से पुलिस उसे इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लेकर पहुंची है. फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है.



