
रामगोपाल जेना / चक्रधरपुर : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चिड़िया ओपी अंतर्गत मनोहरपुर अंकुआ गुवा मुख्य मार्ग के एक गांव के समीप मुख्य सड़क किनारे एस्पायर संस्था में काम करने वाली एक युवती का शव निर्वस्त्र मिला है. घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में लोगों में आक्रोश उत्पन्न हो गया. शव देखने से ऐसा आशंका उत्पन्न हो रहा कि उसका बलात्कार किया गया. उसके बाद उसकी हत्या कर दी गयी है. बरहाल यह जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि मामला क्या है. (नीचे भी पढ़ें)

मृत युवती का शव के पास ही उसके कपड़े पड़े थे. मंगलवार सुबह शव को जब ग्रामीणों ने देखा इसके सूचना चिड़िया पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल करना शुरू कर दिया है. युवती की पहचान मनोहरपुर प्रखंड अन्तर्गत राईकड़ा पंचायत के तिरला गांव निवासी के रूप में हुई है. इधर मृत युवती के परिजन ने भी दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जता रही हैं. घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार एस्पायर संस्था से मिली जानकारी के अनुसार छोटानागरा थाना अंतर्गत चुर्गी गांव स्थित स्कूल में एस्पायर संस्था की और से बच्चों के लिए एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. (नीचे भी पढ़ें)
उसी कार्यक्रम में भाग लेने युवती अन्य सहेलियों के साथ गयी थी. कार्यक्रम खत्म होने के बाद दोपहर में सभी स्कूल से निकल गए. उसके बाद से ही युवती लापता हैं इधर जब देर शाम तक युवती घर नहीं पहुंची तो परिजन उसे रात भर उसकी तलाश किया लेकिन कहीं से भी उसकी कोई खबर नहीं मिला. मंगलवार सुबह एस्पायर कार्यकर्ताओं ने शव को सड़क किनारे देखा तो क्षेत्र में सनसनी फैल गयी. सूचना पाकर युवती के परिजनों भी घटनास्थल पहुंच गया है. इधर घटना को लेकर एस्पायर संस्था समेत आसपास के लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त है.




