बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की पाथरी पंचायत के चड़कमारा गांव के वार्ड संख्या-2 के हरिजन बहुल टोला के ग्रामीण पेयजल संकट से जुझ रहे हैं. ग्रामीण के लिए एक चापाकल भी नहीं है. ग्रामीणों को पीने के लिए पानी एक किलोमीटर दूर से लाना पड़ता हैं. पंचायत के हरिजन टोला में करीब 10 परिवार निवास करते हैं. टोला की आबादी 100 से अधिक हैं, जिसके कारण टोला के लोग इन दिनों पानी की समस्या से जूझ रहे हैं. टोला निवासी भारती बेहरा ने बताया कि उन्हें पानी की समस्या होती है. (नीचे भी पढ़ें)
रोज बाल्टी लेकर एक किलोमीटर दूर जाना पड़ता है और कहीं से पानी का जुगाड़ हो सके. कहा कि बिना पानी के कोई भी काम करने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. खाना बनाने से लेकर बर्तन धोने तक पानी की जरूरत है, पानी को लेकर यहां बड़ी समस्या है. कहा कि ग्रामीण पानी की समस्या को लेकर हर रोज वार्ड सदस्य से शिकायत करती है लेकिन उनसे भी कोई समाधान नहीं निकल पा रहा है. कहा कि टोला में कभी पानी की समस्या से जूझते है तो कभी बिजली की समस्या से जूझते है सबकी स्थिती खराब है. ग्रामीणों ने स्थानीय जनप्रतिनिधि और पदाधिकारी से टोला में एक चापाकल निर्माण करवाने की मांग कर रहे हैं ताकि ग्रामीणों को पानी मिल सके. मौके पर सुमिता बेहेरा, शांति बेहेरा, सपना बेहेरा, रिना बेहेरा, संजु बेहेरा, भारती बेहेरा समेत अन्य उपस्थित थे.




