जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र के खुंटाडीह में 15 जुलाई को हुई फायरिंग की घटना में शामिल पांच अपराधियों को सोनारी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उनके पास से एक देशी पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस, दो तलवार और मोबाइल जब्त किया है. पकड़े गये लोगों में सोनारी खुंटीडाही निवासी सुमित गोराई उर्फ विक्की, खुंटाडीह निवासी सोनू सिंह उर्फ सियाल, खुंटाडीह बी ब्लॉक निवासी संतोष स्वामी उर्फ खट्टा, एबी ब्लॉक खुंटाडीह निवासी रुपेश महतो और खुंटाडीह निवासी आकाशदीप उर्फ पगला शामिल है. इन सारे अपराधियों के खिलाप सोनारी थाना क्षेत्र में ही कई कांड दर्ज है. (नीचे भी पढ़ें)

अपराधियों को पकड़ने में सोनारी थाना प्रभारी विष्णु प्रसाद राउत, अवर निरीक्षक कुंदन चौरी, अवर निरीक्षक कुलदीप कुमार मेहता, अवर निरीक्षक धीरज कुमार सिंह, अवर निरीक्षक गौतम कुमार, सिपाही दिलीप कुमार और बबलू मुंडा शामिल है. 15 जुलाई को अपराधियों ने मिलकर खुंटाडीह निवासी एक युवक पर भुजाली से हमला किया था और फिर उसके ऊपर फायरिंग कर दी थी. इसके बाद अवर निरीक्षक कुंदन चौधरी को यह गुप्त सूचना मिली की सोनारी दोमुहानी के हेते ग्रुप के लोग जमा है और अपराध की घटना को अंजाम देने की तैयारी में है. इसके बाद पुलिस टीम ने छापामारी कर सारे अपराधियों को हथियारों के साथ गिरफ्तार किया. सीसीआर डीएसपी अनिमेष गुप्ता ने बताया कि इस तरह के अपराधियों को सख्त से सख्त सजा मिले, इसके लिए कोशिश की जायेगी.




