जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह बाजार स्थित जर्जर भवन का छज्जा फिर से गिर गया. इसकी आवाज इतनी जोरदार थी कि बाजार में हड़कंप मच गया. वहीं बाजार समिति के सदस्यों का कहना है कि यहां आये दिन जर्जर भवन का छज्जा टूट-टूटकर गिरता रहता है. यह छज्जा कई बार गिरा है. वहीं इस जर्जर भवन को कृषि बाजार समिति के अधीन आता है. जिसे विभाग ने कंडम घोषित करते कुल 198 दुकानदारों को नोटिस भेजा है. (नीचे भी पढें)

जिसे ध्वस्त करने का निर्देश दिया गया है, जो किसी भी समय ध्वस्त किया जा सकता है. वहीं उन्हें जल्द से जल्द दुकान को खाली करने को कहा गया है. इसे लेकर आये दिन दुकानदारों के बीच विवाद होता रहा है. वहीं जर्जर भवनों की स्थिति भयावह हो चूंकी है. वहीं दुकानदारों ने बताया कि छज्जा सुबह गिरा है, इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है. वहीं अगर यह घटना शाम को हुई होती तो बड़ी घटना हो सकती थी.




