जमशेदपुर : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा जेएसएससी सीजीएल 2023 के आवेदन तिथि में बदलाव किया गया है. नई सूचना के अनुसार जेएसएससी सीजीएल के लिए अब 3 अगस्त तक आवेदन कर सकते है. वहीं फीस भरने की अंतिम तिथि 5 अगस्त है. अभ्यर्थी फॉर्म भरते समय हुई गलती को 8 और 9 अगस्त तक सुधार सकते हैं. बताते चले कि बहुप्रतीक्षित जेएसएससी सीजीएल के आवेदन में बदलाव से फॉर्म भरने से वंचित अभ्यर्थियों को एक और मौका मिलेगा. आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम उम्र 21 और अधिकतक उम्र 35 वर्ष निर्धारित की गई है. (नीचे भी पढ़ें)
आरक्षित श्रेणी वाले अभ्यर्थियों के लिए उम्र सीमा में छूट दी गई हैं. आवेदन शुल्क 100 रुपए निर्धारित है. बताते चले कि लिखित परीक्षा के बाद डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन के माध्यम से अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा. अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जेएसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर विसीट कर सकते हैं.





