जमशेदपुर : जमशेदपुर की तिरुपति संस्था की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी सुहागिन महिलाओं के साथ धूमधाम से सावन महोत्सव सह सावन मिलन का आयोजन किया. तिरुपति संस्था की प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर शशि आचार्या की अध्यक्षता में आयोजित सावन मिलन समारोह में सभी महिलाओं ने दीप प्रज्वलित कर धूमधाम से बाजे-गाजे के साथ शिव चर्चा की.(नीचे भी पढ़ें)
शिव चर्चा के बाद सभी महिलाओं ने अपनी-अपनी कला का प्रदर्शन किया, जिसका सभी ने खूब आनंद लिया एवं केक काटा गया. इसके बाद सभी ने एक दूसरे को सावन की बधाई दी एवं बड़ों से सदा सुहागिन बने रहने का आशीर्वाद लिया. इस अवसर पर सभी सुहागिन महिलाओं को मां गौरी के आशीर्वाद के रूप में चूड़ी, सिंदूर, मेहंदी एवं बिंदी प्रदान किया गया.(नीचे भी पढ़ें)
तिरुपति संस्था ने घरेलू महिलाओं को प्रोत्साहित कर उन्हें अपनी कला एवं भावनाओं को प्रस्तुत करने के लिए का अवसर प्रदान करने के लिए उक्त कार्यक्रम आयोजित किया. इसके अलावा महिलाओं के सशक्तीकरण के उद्देश्य से भी प्रतिवर्ष ऐसे आयोजन किये जाते हैं. इससे महिलाओं में स्वाभिमान, सम्मान एवं आत्मनिर्भर होने जैसी भावनाओं को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाता है.(नीचे भी पढ़ें)
तिरुपति संस्था नारी उत्थान, शिक्षा, स्वास्थ्य, हरियाली और विकास के लक्ष्य के तहत महिलाओं को जागरूक करने एवं उनके भीतर की क्षमता को निखारने का प्रयास करती है. इस आयोजन में मुख्य रूप से राधा अचार्य, अनीशा श्रीवास्तव, स्वीटी झा, पुष्पा सिंह ने मुख्य भूमिका निभाई. आयोजन में जया, अभिलाषा, श्रुति, मौली, नीलम, प्रिया, सुमित्रा, रीना सिंह सहित सभी महिलाओं ने उपस्थित होकर सावन मिलन का भरपूर आनंद लिया एवं अपनी कला का प्रदर्शन किया.














