जमशेदपुर : ग्रीन ग्लेडिएटर्स ने जमशेदपुर गोल्फ लीग (जेजीएल) टूर्नामेंट 2023 सीजन छह के विजेता खा खिताब जीत लिया है. रविवार 23 जुलाई को आय़ोजित अंतिम दौर के खेल में एपिक वॉरियर्स की टीम उपविजेता बनी. विजेता टीम के सदस्यों में केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के साथ एलन सिंह, संजय झा, निपम मेहता, रणवीर सिन्हा, सुनील मारवाह, विकास अग्रवाल, शुभंकर भूमिका, कृष्ण शर्मा काली, ऋतु कपिला, शक्ति शर्मा, प्रदीप अडेसरा, प्रशांत मौर्य आदि शामिल हैं. (नीचे भी पढ़ें)
विगत तीन माह से चल रहे जेजीएल टूर्नामेंट में केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने भी चार मैच खेले थे. विजेता ग्रीन ग्लेडिएटर्स के कप्तान डॉ संजय पंडा और उनकी टीमों ने काफी मेहनत की. मालूम हो कि जेजीएल टूर्नामेंट का प्रारूप आइपीएल के बराबर है. इसमें चौदह टीमों ने भाग लिया और राउंड-रॉबिन मैचों के बाद, चार शीर्ष टीमें क्रमशः एपिक वॉरियर्स, बर्डीज़ बटालियन, टाइगर्स नाइट्स एवं ग्रीन ग्लेडिएटर्सष् ने पहले क्वालीफायर और एलिमिनेटर मैचों के लिए प्रतिस्पर्धा की. गोलमुरी और बेल्डीह गोल्फ कोर्स में एपिक वॉरियर्स और ग्रीन ग्लेडियेटर्स के बीच फाइनल खेला गया. ग्रीन ग्लेडियेटर्स ने शनिवार और रविवार को रोमांचक गोल्फ खेलते हुए जेजीएल सीजन छह का टूर्नामेट जीत लिया.














