कांड्रा : रामा कृष्णा फोर्जिंग यूनिट- पांच में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इसमें बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने हिस्सा लिया. सामाजिक सरोकार से जुड़े इस कार्यक्रम में रामा कृष्णा फोर्जिंग के सीपीओ शक्तिपद सेनापति ने अपने सहयोगियों के साथ फीता काट कर एवं दीप प्रज्वलित कर कैंप का उद्घाटन किया. कार्यक्रम के शुरुआत में जमशेदपुर ब्लड बैंक एवं ब्लड डोनर्स एसोसिएशन की टीम का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया गया. इस दौरान ब्लड डोनेट कर रहे युवा कर्मचारियों का सीपीओ शक्तिपद सेनापति एवं राहुल बगड़िया ने उत्साह वर्धन किया.(नीचे भी पढ़ें)
श्री सेनापति ने कहा कि आरकेएफएल की ओर से लगातार ब्लड डोनेशन कैंप कर हर तिमाही में 4 से 5 सौ यूनिट रक्त जमशेदपुर ब्लड बैंक को उपलब्ध कराया जाता है. उन्होंने कहा कि किसी भी मरीज को ब्लड की जरूरत हो तो वह कम्पनी गेट पर सुरक्षाधिकारी से सम्पर्क कर चौबीसों घंटे कूपन ले सकता है. ब्लड डोनेशन कैंप के आयोजन में कम्पनी प्रबंधक के साथ नवीन सिन्हा, नीरज सिन्हा, गोपाल सिंहदेव, पुष्कर आनंद, अपेक्षा कुमारी, सारिका सिंह, डॉ एचएमपी सिन्हा, ललन सिंह, राहुल कुमार, वोलेंटरी ब्लड डोनर एसोसिएशन के कल्याण राय, मानत सेन, तरुण कुमार घोष, नरेश कुमार, मृणाल रक्षित, जमशेदपुर ब्लड बैंक के डॉ.राजीव रंजन, डॉ श्रुति श्री एंड टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.














