घाटशिला : घाटशिला पुलिस ने रविवार को पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम स्थित गोपीवल्लभपुर गांव में जाकर अभियुक्त मालती उर्फ माला के घर पर इश्तेहार चिपकाया. गोपीवल्लभपुर पहुंची घाटशिला पुलिस की टीम ने वहां ढोल बजवा कर एवं स्थानीय ग्रामीण गवाहों की उपस्थिति में मालती उर्फ माला के घर की दीवार पर इश्तेहार चिपकाया,

बताते चलें कि मालती उर्फ माला घाटशिला थाना कांड संख्या 52/18 की प्राथमिकी अभियुक्त है, जो फरार चल रही है. घाटशिला कोर्ट से उसके खिलाफ इश्तेहार जारी हुआ है जिसे घाटशिला पुलिस ने झाड़ग्राम स्थित उसके घर पर ले जाकर चिपकाया.














