
जमशेदपुर : जमसेदपुर के साकची स्थित काशीडीह दुर्गा मंडप में राजमणि देवी मेमोरियल ट्रस्ट के तरफ से एक बैठक का आयोजन किया गया, जिसमे सबसे पहले चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती मनायी गयी. इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता परशुराम सिंह बागी ने किया और ट्रस्ट के कार्यों की सरहाना की. साथ ही साथ आज़ाद की जीवनी पर भी प्रकास डाला गया. कार्यकर्म को आगे बढ़ाते हुए ट्रस्ट के संरक्षक राकेश कुमार सिंह ने ट्रस्ट के द्वारा किये गए कार्यों को सबके सामने रखा और ट्रस्ट के कार्यों की समीक्षा की गयी. (नीचे भी पढ़ें)
आज़ाद की जयंती के मौके पर बधाई दिया और सभी को आज़ाद की तरह बनने के लिए प्रेरित किया, मंच का संचालन सरोज झा ने किया जिसमे ट्रस्ट को आगे लेकर जाना और ट्रस्ट को कैसे चलाया जाये, इस पर पूर्ण रूप से विचार किया गया. इस मौके पर ट्रस्ट के सदस्य रणविजय कुमार सिंह, अमरेश, संतोष लाल, राजेश भारती, बृजकिशोर सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे.














