
घाटशिला विधायक रामदास सोरेन ने ग्रामीणों के साथ की बैठक, समस्याओं से रूबरू हुए
गालूडीह : घाटशिला प्रखंड अंतर्गत गालूडीह क्षेत्र के गांव कालीमाटी टोला धातकीडीह में विधायक रामदास सोरेन ने अपने समर्थकों के साथ दलबल में जाकर ग्रामीणों के साथ बैठक किया और गांव के विभिन्न समस्याओं से रूबरू हुए और बहुत जल्द समाधान करने का ग्रामीणों को आश्वासन दिया. साथ में प्रखंड अध्यक्ष वकील हेंब्रम और जिला उपाध्यक्ष बाघराई मार्डी ने भी ग्रामीणों को संबोधन किया. ग्रामीणों ने भी विधायक और उपस्थित नेतागण के प्रति आभार जताते हुए एक स्वर में विधायक रामदास सोरेन जिंदाबाद और हेमंत सोरेन जिंदाबाद का नारा लगाया. मौके पर जिला सचिव घनश्याम महतो जिला कोषाध्यक्ष कालीपोदो गोराई, जिला सदस्य दुर्गा मुर्मू, हरमोहन महतो, अशोक महतो,20 सूत्री अध्यक्ष सोनाराम सारेन, जोनल अध्यक्ष मंटू महतो, उपाध्यक्ष सिपु शर्मा, सचिव बादल किस्कू,पूर्व मुखिया पान कुमारी मार्डी, दुर्गा चरण मुर्मू गांव के झामुमो सक्रिय कार्यकर्ता जितेन मुर्मू, दिलीप हंसदा, बादल सोरेन, बाबूलाल मार्डी, दुलाराम टुडू और गांव के महिला पुरुष उपस्थित थे. (नीचे भी पढ़ें)
ग्रामीणों की शिकायत पर घाटशिला विधायक रामदास सोरेन ने रेलवे अंडर ब्रिज का किया निरीक्षण- घाटशिला प्रखंड अंतर्गत गालूडीह क्षेत्र के गांव कालीमाटी से जाने वाली रास्ता गांव गालूडीह एवं कालीमाटी का टोला धातकीडीह के बीच बने रेलवे विभाग द्वारा अंडर पास में पानी का जमाव एवं रात में अंधेरेपन का शिकायत पर विधायक रामदास सोरेन ने निरीक्षण किया. गांव के ग्रामीणों को आश्वासन देते हुए कहा कि रेलवे विभाग के डीआरएम से बात करते हुए समस्या का समाधान जल्द करवाने का आश्वासन दिया. मौके पर प्रखंड कमेटी एवं जोनल कमेटी के पदाधिकारीगण उपस्थित थे.














