
जमशेदपुर : जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र के रामदेव बगान में पूरे परिवार के साथ घर में घुसकर मारपीट की घटना को सोमवार सुबह अंजाम दिया गया है. पीड़ित परिवार ने इसकी शिकायत थाना में की है. पीड़ित परिवार ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 7.45 बजे देवन प्रसाद और उनके पुत्र रौनक, नीलू और आठ से दस अन्य लोगों ने उनके घर पर आकर उनके पिता लक्ष्मी नरायण प्रसाद और अभिषेक कुमार के साथ मारपीट की है. वहीं उनकी मां और बहन के साथ भी बदतमीजी की गयी है. वहीं उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गयी है. (नीचे भी पढ़ें)
इससे पूर्व भी अक्टूबर में ऐसी ही घटना हुई थी. पीड़ित परिवार ने बताया कि ये लोग हमेशा कुछ न कुछ बहाने से मारपीट करते रहते है. इस बार वे लोग जमीन विवाद को लेकर मारपीट की है. उन्होंने बताया कि नीलू खालसा क्लब के पास समोसा का ठेला लगाता है, जिसे देवन प्रसाद ने उनके घर के पास एक जमीन को नीलू को बेची है, जिपर वे अपना घर बना रहे है. घर बनवाने के दौरान ही नीलू के साथ उन लोगों ने पूरे परिवार से साथ मारपीट की है. इससे पूरा परिवार डरा हुआ है.














