
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष धर्मेंद्र सोनकर द्वारा कदमा ईसीसी फ़्लैट सती घाट मरीन ड्राइव से सटे पूर्ववर्ती गेट नंबर दो को पुनः खोलने और निकटवर्ती शनि मंदिर से जुस्को द्वारा मंदिर में अतिक्रमण निर्मित अवरोध हटाने के संदर्भ में उपयुक्त को बस्तीवसियो के साथ ज्ञापन दिया गया. उन्होंने कहा कि मंत्री बन्ना गुप्ता के गृह क्षेत्र के लोगों का रास्ता रोका गया है. इसे लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए प्रदर्शन किया गया और ज्ञापन सौंपा गया. सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया है कि कदमा ईसीसी फ्लैट में हजारों की संख्या में लोग रहते है. पहले इस विशाल कैंपस में दो गेट हुआ करता था जिससे कि इतनी बड़ी आबादी के आवागमन में बेहतर सहूलियत थी. पर अब सती घाट, मरीन ड्राइव से सटे गेट नंबर 2 को बंद कर आवागमन का भार केरला पब्लिक स्कूल के सामने वाली गेट से कर दी गयी है. इस गेट के सामने की सड़क पर ईसीसी फ्लैट की आबादी के अलावा स्कूल के सैकड़ो बच्चों के आवागमन के ट्रैफइक का भी अतिरिक्त दबाव बना रहता है. इस फ्लैट से ही टाटा स्टील के कर्मचारी भी ऑफिस आना जाना करते है, जिन्हे प्रतिदिन जाम का सामना करना पड़ता है. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं उन्होंने ज्ञापन में यह भी बताया कि ईसीसी परिसर में केवल एक गेट के होने और वो भी गेट वाली सड़क को भी दो भागों में बांटने के कारण इन और आउट दोनों ही हिस्सा इतना संकीर्ण हो चुका है कि किसी भी आगजनी या अन्य आपदा के आपातकाल की सूरत में अग्निश्मन दस्तें या अन्य सहायक गाड़िया का तुरंत घुस पाना नितांत असंभव होगा. वहीं दूसरी ओर गेट नंबर 2 से सटे 50 वर्षीय पुराना एक शनि मंदिर है, जो कि हमेशा से स्थानीय लोगों की आस्था का केंद्र रहा है. गेट नंबर 2 के बंद होने के कारण मंदिर का आधा हिस्सा अब दीवार की दूसरी तरह है, जिसके कारण स्थानीय महिलाएं अब वहां तक नहीं पहुंच पाती है. कार्यक्रम में मुख्य रूप से धर्मेंद्र सोनकर, बब्लू झा, अमित दुबे, राइस रिज़वी छाबबं, राजा सिंह, अजितेश्, उज्जैन, शशि प्रसाद, पूनम देवी, इंदु देवी, उषा देवी, पार्वती देवी, कुंती देवी, नंदा देवी, प्रियंक देवी, सुनैना देवी, मीना देवी, पुष्पा देवी, सावित्री देवी और सैकड़ों की संख्या में बस्तीवासी उपस्थित रहे.














