जमशेदपुर : जुगसलाई एमई स्कूल रोड स्थित श्री राजस्थान शिव मंदिर प्रांगण में मंगलवा, 25 जुलाई से नौ दिवसीय श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है. श्री राजस्थान शिव मंदिर कमेटी की ओर से जगनानी परिवार, टाटानगर के संयोजन में आयोजित हो रहे इस रामकथा यज्ञ में वृंदावन से पधारीं कथा वाचक ममता पाठक श्रद्धालुओं को राम कथा पर प्रवचन करेंगी. (नीचे भी पढ़ें)
जुगसलाई श्री राजस्थान शिव मंदिर कमेटी की ओर से श्रीराम कथा का आयोजन किया जा रहा है. मंगलवार, 25 जुलाई से आरंभ हो रही श्रीराम कथा नौ दिन चलेगी. नौवें दिन, बुधवार 2 अगस्त को भगवान श्रीराम के राज्याभिषेक की कथा के साथ कथा यज्ञ संपन्न होगा. कथा यज्ञ का संयोजन टाटानगर जगनानी परिवार द्वारा किया जा रहा है.














