जमशेदपुर : जमशेदपुर के भाजपा नेता अभय सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहा है. अभय सिंह को अभी जेल से बाहर आने में फिर से परेशानी होगी. अभय सिंह के खिलाफ दायर एक और केस में पुलिस ने प्रोडक्शन करा दिया है, जिसके बाद अब उनको जेल में ही रहना होगा. अब इस केस में अगर उनको बेल (जमानत) हुआ तो वे जेल से बाहर आ सकेंगे. बेल नहीं मिलेगा तो उनके खिलाफ केस चलता रहेगा और जेल में ही रहना पड़ सकता है. पहले कदमा और फिर जुगसलाई केस में पुलिस ने बारी बारी से उनका केस में प्रोडक्शन कराया. अब जब बेल हो गया था, तो उसी वक्त पुलिस ने मानगो के एक बिल्डर की ओर से दायर केस में उनका प्रोडक्शन करा दिया. इसके बाद उनको जेल में ही रखा जायेगा. इस बीच उनके वापसी को लेकर खुशी मनाया जा रहा था. लेकिन इस खुशी पर पानी फिर गया. लोगों में मायूसी छा गयी. अभय सिंह के समर्थक दुखी हो गये है. (नीचे भी पढ़ें)
क्या है अब यह नया मामला :
भाजपा के नेता अभय सिंह, उनके भाई दिलीप सिंह और निर्भय सिंह पर मानगो के बिल्डर मोहम्मद सागिर ने रंगदारी मांगने का आरोप लगाया ता. इस संबंध में उन्होंने जेल जाने के बाद केस दायर किया था. मोहम्मद सागिर ने एफआइआर में बताया था कि स्वर्गीय जीत नारायण सिंह की जमीन उन्होंने फ्लैट बनाने के लिए साल 2012 में ली थी. फ्लैट बनाने के वक्त अभय सिंह, दिलीप सिंह, निर्भय सिंह ने उनसे रंगदारी मांगी थी, ऐसा आरोप लगाया है. पांच लाख रुपये रंगदारी मांगी गयी थी. हर फ्लैट के लिए और दो दो लाख रुपये रंगदारी मांगी थी और उसकी कनपट्टी पर हथियार सटाते हुए उनसे रंगदारी नहीं देने पर जान से मार देने की धमकी दी थी. इस मामले में उन्होंने केस दायर किया है.














