
आदित्यपुर : सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना अन्तर्गत जमालपुर स्थित शिव- हनुमान मंदिर में बीती रात चोरों ने मंदिर में रखे तलवार, पंखे, लाइट तार सहित मंदिर में रखे कीमती सामान और नगदी गायब कर दिया है. जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है. उधर सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली. इस मंदिर के संरक्षक भगवान सिंह ने बताया कि 1982 से यह मंदिर स्थापित हुआ है, तब से लेकर आज तक कभी भी ऐसी घटना नहीं घटी है. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने बताया कि चोरों ने छेनी से मंदिर के मुख्य द्वार का ताला तोड़कर सारा सामान गायब किया है. जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है. उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द चोरों को ढूंढने की मांग की है. वहीं सूचना पर पहुंची आदित्यपुर थाने की एएसआई करुणा कुमारी ने बताया कि पेट्रोलिंग के दौरान उन्हें मंदिर में चोरी की सूचना मिली. पहुंचने पर मामले को सत्य पाया. फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.














