
रांची : झारखंड भाजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व संभालते ही नये बदलाव की तैयारी शुरू हो गयी है. इसके संकेत साफ तौर पर देखे जा सकते है. भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले के साथ पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की हुई मुलाकात को भी इससे जोड़कर ही देखा जा रहा है. आपको बता दें कि भाजपा से श्री काले निष्कासित हो चुके थे. इसके बाद से वे पार्टी से अलग हटकर सामाजिक कार्यों में लगे रहे थे. (नीचे भी पढ़ें)
सोमवार को श्री काले रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में बाबूलाल मरांडी से मुलाकात की. उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से शिष्टाचार मुलाकात की. श्री काले ने बताया कि उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी से शिष्टाचार भेंट की है. इस दौरान संगठन के कई विषयों पर चर्चा हुई. उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी के कुशल नेतृत्व में निश्चित रूप से झारखंड में भारतीय जनता पार्टी मजबूती से आगे बढ़ेगी और 2024 लोकसभा एवं विधानसभा चुनावों में सफलता हासिल करेंगी. इस अवसर पर श्री काले ने बाबूलाल मरांडी को बधाई एवं मंगलकामनाएं भी प्रदान की.














