जमशेदपुर : झारखंड में बीते तीन दिनों से लगातार रुक-रुककर बारिश हो रही है. सोमवार को जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 34.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया है. इसके साथ ही पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक वर्षा बोकारो में रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग रांची केंद्र के हेड सह साइंटिस्ट डॉ अभिषेक आनंद ने बताया कि मॉनसून की गतिविधि राज्य में थोड़ी कम देखने को मिली है. इसके साथ ही मॉनसून ट्रफ झारखंड के दक्षिणी से होकर गुजर रहा है, जो ओड़िशा से होकर गुजर रहा है. एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन पश्चिम मध्य और उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी में लो प्रेसर एरिया बनेगा, जिसका असर 25 जुलाई से झारखंड में देखने को मिलेगा. (नीचे भी पढ़ें)
पूर्वानुमान- पूर्वानुमान में उन्होंने बताया है कि 24 से 27 जुलाई तक झारखंड के कुछ-कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी. वहीं 28 को अधिकांश हिस्सों में बारिश होने की संभावना है.
चेतावनी – 26 से 28 जुलाई तक राज्य में वज्रपात के साथ वर्षा की संभावना है. वहीं दक्षिणी और मध्य हिस्सों में भारी बारिश होगी. 28 जुलाई से मॉनसून में और तेजी आने की संभावना है.














