चाकुलिया: सोना सोबरन योजना के तहत मंगलवार को चाकुलिया प्रखंड की माटियाबांधी पंचायत के बालियागुड़ी जनवितरण दुकान पहुंचकर पंचायत के मुखिया जादू नाथ हेम्ब्रम और उपमुखिया पिंटू महतो ने लाभुकों के बीच उपलव्ध कराए गए धोती,साड़ी व लुंगी का वितरण किया.(नीचे भी पढ़े)
मौके पर जन प्रतिनिधियों ने कहा की सोना सोबरन सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं में से एक बेहतर योजना है. इस योजना के तहत गरीब परिवार को वर्ष में दो बार सरकार 10 रूपए में नये वस्त्र उपलव्ध कराने का काम कर रही है. कहा कि ग्रामीण सरकार की इस योजना का लाभ लेकर लाभान्वित हो.














