चाकुलिया: चाकुलिया प्रखंड की माटियाबांधी पंचायत के मुखिया जादुनाथ हेम्ब्रम और उप प्रमुख पिंटू महतो ने मंगलवार को माटियाबांधी आंचलिक उच्च विद्यालय का निरीक्षण किया. पंचायत के जन प्रतिनिधियों ने विद्यालय की प्रबंधन समिति की बैठक में शामिल हुए और विद्यालय के विकास और विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा कैसे दी जाए पर विस्तार पूर्वक चर्चा की.(नीचे भी पढ़े)
जन प्रतिनिधियों ने शिक्षकों से कहा की सभी विद्यालय के विकास और विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा देने में अपनी भागीदारी इमानदारी पूर्वक निभाएं. बैठक के पश्चात मुखिया और उप मुखिया ने विद्यार्थियों के साथ बैठक विद्यालय में बच्चों के लिए निर्मित मध्याह्न भोजन को ग्रहण किया और जन प्रतिनिधियों भोजन की गुणवत्ता से संतुष्ट नजर आए.














