चाकुलिया : चाकुलिया प्रखंड की कालियाम पंचायत के मुखिया दासो हेंब्रम ने मंगलवार को पंचायत के स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण किया. इस दौरान मुखिया ने लाभुकों के बीच धोती, साड़ी और लुंगी का वितरण भी किया. निरीक्षण में टिटिहा प्राथमिक विद्यालय में किचन शेड में काफी दिनों से छत विहीन पाया गया. बरसात में बच्चों का मध्याह्न भोजन बनाने में काफी परेशानी होती है. विद्यालय के शौचालय में दरवाजा भी नहीं है. इसको लेकर मुखिया ने संबंधित पदाधिकारी से बात की. (नीचे भी पढ़ें)
मुखिया ने बताया कि सनडांगरी और आगुनकोला के बीच सड़क पर बनी पुलिया की स्थिति जर्जर है जिसके बरसात में टूटने से दुर्घटना भी हो सकती है. इसको लेकर मुखिया ने संबंधित विभाग के पदाधिकारी से बात कर उसकी मरम्मत कराने को कहा. इसके बाद मुखिया ने सनडांगरी में मां मनसा महिला मंडल राशन दुकान में सरकार द्वारा सोना सोबरन योजना के तहत उपलब्ध कराई गई धोती, साड़ी एवं लुंगी का लाभुकों के बीच वितरण भी किया. मौके पर ग्राम प्रधान और पंचायत समिति की सदस्य भी उपस्थित थे.














