जमशेदपुर : जमशेदपुर के भाजपा नेता अभय सिंह को पहले कदमा हिंसा में गिरफ्तार कर जेल भेजने, फिर जुगसलाई पथराव कांड में नाम जोड़ने और फिर मानगो के एक कांड में प्रोडक्शन कराने को लेकर भाजपा नेता और अभय सिंह के भाई निर्भय सिंह ने जमशेदपुर के एसएसपी प्रभात कुमार और मंत्री बन्ना गुप्ता पर बड़ा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि बन्ना गुप्ता और एसएसपी मिलकर अभय सिंह को जेल में ही रखना चाहते है. उनके पूरे परिवार पर लगातार केस दायर करा रहे है और वे लोग इस तरह की कार्रवाई से डरने वाले नहीं है. (नीचे भी पढ़े)
निर्भय सिंह ने कहा कि पुलिस अभय सिंह और उनके परिवार के अंदर के हिंदुत्व को ही मारना चाहती है, पर ये नहीं जानते है कि अभय सिंह अपनी जान दे सकते है, पर हिंदुत्व पर कभी आंच आने नहीं देंगे. कदमा हिंसा हो या फिर जुगसलाई या मानगो, किसी भी मामले में अभय सिंह खुद कहीं नहीं थे, लेकिन फिर भी जानबूझकर केस कराया गया और उनको परेशान किया गया. उन्होंने कहा कि आज नहीं तो कल अभय सिंह बाहर आयेंगे और अपना आंदोलन को जारी रखेंगे.(नीचे भी पढ़े)
भाजपा नेता निर्भय सिंह ने बताया कि मानगो में बिल्डर ने रंगदारी की प्राथमिकती दर्ज करायी है, जो पूरे तौर पर गलत है. अभय सिंह के जेल जाने के बाद यह केस दायर कराया गया. बिल्डर की करतूतों को लेकर 2020 में ही साकची थाना में एफआइआर उन लोगों ने दर्ज करवाया था, जिसकी कॉपी कोर्ट में अभी तक नहीं पहुंची है. उन्होंने कहा कि मानगो मामला अब लाया गया है और अब कोई और नया मामला सामने लाया जायेगा.














