
जमशेदपुर : जमशेदपुर में लगातार आत्महत्या का दौर जारी है. बुधवार को एक युवा इंजीनियर ने एक बार फिर से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जमशेदपुर के बागुनहातू निवासी सुरेंद्र मास्टर के आवास में भाड़े में रहने वाले 34 वर्षीय रोशन कुमार झा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. रोशन कुमार झा 34 साल के है और मूलत: बिहार के नवादा के रामनगर के रहने वाले थे. रोशन कुमार झा वर्तमान में टाटा स्टील लांग प्रोडक्ट (टीएसएलपी) में बतौर इंजीनियर काम करते थे. (नीचे भी पढ़ें)
वे ठेका कंपनी के माध्यम से कंपनी में काम करते थे. बताया जाता है कि वह अकेले ही अपने कमरे में रहते थे. उन्होंने मंगलवार को ड्यूटी की थी. बुधवार को वे अपने ही कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मकान मालिक के लोगों ने देखा कि वह काफी देर तक कमरा नहीं खोला तो दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला गया. इसके बाद पुलिस को इसकी सूचना दी गयी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.














