जमशेदपुर: बहुभाषी साहित्यिक संस्था सहयोग के सदस्यों ने बड़े हर्षोल्लास के साथ सावन मिलन उत्सव मनाया. कार्यक्रम की शुरुआत डॉक्टर जूही समर्पिता के स्वागत भाषण और सहयोग संस्था के गठन और संघर्ष यात्रा की चर्चा की. नए सदस्यों को उन्होंने सहयोग के रजत जयंती वर्ष में होने वाले कार्यक्रमों की सूचना दी. उन्होंने कहा यह सहयोग का रजत वर्ष है और हमारे लिए बहुत ही गर्व की बात है कि इस साहित्यिक संस्था ने अपनी मंज़िल को हासिल करने की दिशा में निरंतर प्रयासरत है.
रिमझिम फुहारों के बीच विभिन्न भाषाओं में सावन के गीतों की प्रस्तुति ने दर्शकों को आनंद से सराबोर कर दिया. जहां एक और उपासना सिन्हा, नीलांबर चौधरी, वीणा पांडे, अरुणा झा, इंदिरा पांडे, छाया प्रसाद, शुभ्रा और ममता कर्ण के गीत और कजरी लोगों को झूमने पर मजबूर कर रहे थे. वही दूसरी ओर दीपिका बनर्जी और निवेदिता श्रीवास्तव के नृत्य पर सभी थिरकते नजर आए.
कार्यक्रम का कुशल संचालन श्रीमती सुधा गोयल ने किया वही सचिव विद्या तिवारी के सावन से संबंधित एक रोचक क्विज में सभी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया.(नीचे भी पढ़े)

सभी सदस्यों का स्वागत तिलक और गुलाब जल से किया गया.डॉ आशा गुप्ता, डॉ शकुंतला पाठक, डा.पुष्पा कुमारी, डॉ पूनम सहाय, कृष्णा सिन्हा,डॉ अनिता शर्मा, डॉ भारती कुमारी, बृजेंद्र मिश्र, नामचंद अग्रवाल, मुकेश, निशा, रश्मि बारला, अनीता सिंह, शालिनी, निवेदिता आदि अनेक सदस्य ने सावन मिलन मे सक्रिय भूमिका निभाई.कार्यक्रम सहयोग के फेसबुक पेज पर शालिनी द्वारा लाइव हुआ. सर्वश्रेष्ठ साज सज्जा का पुरस्कार दीपिका बनर्जी और संगीता मिश्रा को मिला. श्रीमती पूर्वी घोष और डॉ संध्या सिन्हा निर्णायक मंडली में थी. श्रीमती छाया प्रसाद और सुधा गोयल ने इस मनभावन सावन मिलन का सुंदर संयोजन किया. श्रीमती सुधा गोयल के जन्मदिन के अवसर पर उन्हें संस्था की ओर से सम्मानित किया गया.विद्या तिवारी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ.



