सरायकेला : झारखंड में बिगड़ती विधि-व्यवस्था एवं महिलाओं पर लगातार हो रहे अत्याचार एवं बलात्कार की घटनाओं के विरोध में शनिवार को खरसावां भाजपा ने खरसावां शहीद स्मारक चौक पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं खरसावां विधायक दशरथ गगराई का पुतला दहन किया. मौके पर भाजपाइयों ने कहा कि झारखंड में जेएमएम की वर्तमान सरकार निरंकुश हो चुकी है. सरकार खुद ही संवैधानिक मापदंडों की अवहेलना करती है और दोषारोपण केंद्र सरकार पर करती है. (नीचे भी पढ़ें)
जब से यूपीए की सरकार शासन में बैठी है. तभी से नैतिक व्यवस्था को अनैतिक तरीके से लागू करने पर तुली है. इसके कारण असामाजिक तत्वों का मनोबल दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है. इससे पता चलता है कि अपनी विफलता में कीर्तिमान स्थापित करने वाली सरकार है. इस दौरान मुख्य रूप से भाजपा जिलाध्यक्ष विजय महतो, नेता रमेश हांसदा, दुलाल स्वांसी, जितेन घड़ाई, विवेकानंद प्रधान, नयन नायक, ईश्वर महतो, सुशील षाड़ंगी, राउतु हाइबुरू, खरसावां मंडल अध्यक्ष प्रशांत महतो, विश्वजीत प्रधान, सुभाष महतो, सिद्धेश्वर सिंहदेव, कुचाई मंडल अध्यक्ष मंगल सिंह मुंडा, लाल सिंह सोय, भूपेन्द्र सिंहदेव, होपना सोरेन, कुंवर सिंह बानरा, प्रकाश मुखी, प्रधान माटीसोय, कोकिल कैशरी, बबलू महतो, प्रदीप सिंहदेव, विषकंठ प्रधान, सोनाराम कुम्हार, परेश प्रधान आदि भाजपाई उपस्थित थे.




