
जमशेदपुर : टाटा स्टील की अधीकृत यूनियन टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मेंबरों और पदाधिकारियों की संस्था टाटा वर्कर्स यूनियन कांवड़िया संघ की ओर से दो अगस्त की शाम को भजन संध्या सह महाभोग का आयोजन होने वाला है. इसको लेकर तैयारी तेज हो चुकी है. इसको लेकर बड़ा टेंट लगाया गया है. जमशेदपुर के साकची स्थित बोधी टेंपल के बगल वाले मैदान की घेराबंदी की गयी है. (नीचे भी पढ़ें)

बारिश से बचने के सारे उपाय किये गये है ताकि आगंतुकों का सेवा सत्कार बेहतर हो सके और तमाम लोग एक साथ भजन संध्या का आनंद ले सके और भोग भी ग्रहण कर सके. इसमें टाटा स्टील के आम कर्मचारियों से लेकर उच्चाधिकारियों को भी आमंत्रित किया गया है. टाटा वर्कर्स यूनियन के महामंत्री सतीश सिंह टाटा वर्कर्स यूनियन के कांवड़िया संघ के संरक्षक है. (नीचे भी पढ़ें)

इस आयोजन में काफी संख्या में लोग हिस्सा ले रहे है. आयोजन मंडली में टाटा वर्कर्स यूनियन के पदाधिकारी, कमेटी मेंबर और कर्मचारी भी शामिल है. हजारों लोग इसका आनंद उठायेंगे, और हजारों लोग आराम से सारी व्यवस्था का लाभ उठा सके, इस कारण बड़ा पंडाल भी तैयार किया गया है. भजन संध्या में प्रख्यात गायिका इंदु सोनाली हिस्सा लेंगी, जो समां बांधेगी.














