चाकुलिया: मंगलवार को विधायक समीर महंती ने विधानसभा स्थित स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के कार्यालय में उनसे मिलकर गुड़ाबांदा के स्वास्थ्य व चिकित्सा व्यवस्था में सुधार की मांग को लेकर विस्तृत चर्चा की. उन्होंने मंत्री से कहा कि गुड़ाबांदा में कोई सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नहीं होने के कारण प्राथमिक चिकित्सा के लिए भी वहां के लोगों को दूसरे राज्य में जाना पड़ रहा है. गुड़ाबांदा प्रखंड में चिकित्सा व्यवस्था में सुधार करने की आवश्यकता है.(नीचे भी पढ़े)
विधायक के आग्रह पर मंत्री बन्ना गुप्ता ने आश्वस्त किया कि बहुत जल्द गुड़ाबांदा में एक ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट की स्थापना की जाएगी, जिससे लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिलेगा. विधायक ने बहरागोड़ा के जगन्नाथपुर के उपस्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर और नर्स की पदस्थापन की भी मांग की. मंत्री ने आश्वस्त किया कि जल्द ही वहां पर स्वास्थ्य कर्मियों की पद स्थापना कर दी जाएगी.














