गालूडीह: गालूडीह थाना क्षेत्र में पुतरु गांव के एक व्यक्ति के जमीन पर रास्ता बना हुआ है, लेकिन कुछ ग्रामीणों का आरोप है कि रैयतदार ने रास्ते पर झाड़ी रखकर रास्ता को बंद कर दिया है. जिससे सात परिवार घर के अंदर बंद हो गये है. ग्रामीणों ने कहा कि घर से निकलना मुश्किल हो गया है. जबकि यह रास्ता लंबे समय से चालू था. इसको लेकर गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी, थाना प्रभारी और अंचल अधिकारी से भी शिकायत की गई. वहीं, रैयतदार कमल महतो ने बताया कि उक्त जमीन रैयती है.(नीचे भी पढ़े)
जमीन उनके पिताजी स्व: अनंत महतो के नाम पर रजिस्टर्ड है. पहले चलने लायक रास्ता था. लेकिन अब हमारे रैयती जमीन पर हमें बिना सूचना के दस फुट का रास्ता बनाया जा रहा था. इसीलिए रास्ता बंद किया गया है. एक परिवार ने कुछ दिन पहले जमीन खरीदकर मकान बनाया है. उनको जमीन खरीदने से पहले सोचना चाहिए था कि जिस जमीन को खरीद कर मकान निर्माण रहे हैं उस जमीन तक जाने के लिए रास्ता है या नहीं. अगर नक़्शे में रास्ता का उल्लेख है तो हम रास्ता छोड़ने के लिए तैयार है.














