
जमशेदपुर : जमशेदपुर के परसुडीह थाना अंतर्गत सोनार दुकान के पास पटल महतो पर पिस्तौल के बट से सोमवार शाम हमला किया गया था. इस मामले में मंगलवार को पीड़ित परिवार एसएसपी ऑफिस पहुंचा है. जहां परिवार ने बताया कि घटना से पूर्व पटल महतो के चाचा अजीत महतो के साथ जमीन विवाद हुआ था. इसके बाद ही सोमवार शाम पटल महतो सोनार दुकान के बाहर बारिश के कारण छुपे हुआ थे, जहां अजीत महतो तीन साथियों के साथ मिलकर पिस्तौल की बट से जान से मारने के नियत से मारपीट कर सिर फोड़ दिया. घटना के बाद पटल महतो बेहोश हो गये थे. वहीं उनकी एसएसपी से मांग है कि अजित महतो, मिथून चक्रवती, जितेंद्र सिंह अज्ञात साथियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाये. वहीं उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी कई बार घर में घुसकर मारपीट और जानलेवा हमला किया गया है.














