जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो के गैंगस्टर अमरनाथ सिंह की हत्या के मामले में आरोपी उत्तम महतो ने पुलिस को चकमा देकर जमशेदपुर कोर्ट में सरेंडर कर दिया. उत्तम महतो ने जमशेदपुर कोर्ट में सरेंडर किया. दुमका पुलिस जमशेदपुर पुलिस के सहयोग से उसको पकड़ने का प्रयास कर रही थी. उत्तम महतो इस कांड में पहले से ही आरोपी है. इस मामले में अब तक तीन लोग गिरफ्तार हो चुके है जबकि एक ने सरेंडर किया है. (नीचे भी पढ़ें)
इस मामले में दीपक चौधरी उर्फ टेका चौधरी, बिट्टू सिंह और अजीत मंडल को गिरफ्तार की है. वहीं, इस मामले में फरार जमशेदपुर के गोलमुरी टुइलाडुंगरी निवासी अमन सिंह और बागबेड़ा निवासी विशाल सिंह के घरों में जमशेदपुर पुलिस, रेलवे पुलिस और दुमका पुलिस ने संयुक्त रुप से छापामारी की और परिवार को चेतावनी दी कि जल्द से जल्द उसको सरेंडर कराये नहीं तो पुलिस अपनी कार्रवाई करेगी. इस बीच गुरुवार को इस कांड में फरार चल रहे मानगो शंकोसाई रोड नंबर 4 निवासी उत्तम महतो ने सरेंडर कर दिया. बताया जाता है कि वह कोर्ट में सरेंडर किया, जिसके बाद अब पुलिस उससे पूछताछ करेगी.




