
जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में स्तनपान सप्ताह का शुभारंभ जिला आरसीएच पदाधिकारी डॉक्टर रंजीत पांडा के द्वारा किया गया, जिसमे उनके द्वारा स्तनपान से होने वाले लाभ के बारे में बताया गया. उन्होंने कहा कि स्तनपान एक बच्चे के लिए सबसे अच्छा पोषण है. उन्होंने कहा कि स्तनपान से बच्चे को कई बीमारियों से बचाव मिलता है, जैसे कि दस्त, निमोनिया और मोटापा से बचाव करता है. उन्होंने यह भी कहा कि स्तनपान से बच्चे का मानसिक और भावनात्मक विकास भी बेहतर होता है.
बच्चे के लिए सबसे अच्छा पोषण – बीमारियों से बचाव, मानसिक और भावनात्मक विकास, मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली, बेहतर दांत और हड्डियां, कम मृत्यु दर, मां के लिए, गर्भाशय का सिकुड़ना, वजन कम होना, कैंसर का खतरा कम होना, मजबूत हड्डियां, कम रक्तस्राव, बेहतर मानसिक स्वास्थ्य, मजबूत मां-बच्चे का बंधन होता है. (नीचे भी पढ़ें)

डॉक्टर रूबी बरला ने बताया कि स्तनपान एक मां के लिए भी फायदेमंद है. उन्होंने कहा कि स्तनपान से मां को कैंसर का खतरा कम होता है, वजन कम होता है और गर्भाशय का सिकुड़ना भी बेहतर होता है. उन्होंने यह भी कहा कि स्तनपान से मां और बच्चे के बीच एक मजबूत बंधन बनता है. डॉक्टर स्मिता ने माताओं से अपील की है कि वे अपने बच्चों को स्तनपान कराएं. उन्होंने कहा कि स्तनपान एक बच्चे के लिए सबसे अच्छा पोषण है और यह मां के लिए भी फायदेमंद है. स्तनपान के लिए कुछ महत्वपूर्ण बातों में बच्चे को बार-बार और जब भी वह भूखा हो, स्तनपान कराएं, बच्चे को सही तरीके से स्तनपान कराएं ताकि वह दूध को अच्छी तरह से पी सके, स्तनपान के दौरान अपने स्तनों को साफ रखें, स्तनपान के दौरान धूम्रपान और शराब न पीएं की अपील की गयी है. इस मौके पर पीएसआई इन्डिया के अखिलेश कुमार ने बताया कि स्तनपान कराने से परिवार नियोजन में भी लाभ मिलता है और इस दौरान संबंध बनाने से अनचाहे गर्भ का खतरा नहीं रहता है. मौके पर लोक स्वास्थ्य प्रबन्धक सुमन कुमार मंडल ने सभी सहिया से स्तनपान से होने वाले लाभ को महिला आरोग्य समिति में चर्चा करने एवं आगामी मिशन इंद्रा धनुष कार्यक्रम के दौरान इसके लाभ को धात्री महिलाओं तक पहुंचाने का आग्रह किया. मौके पर शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सभी कर्मचारी, सहिया एवं मरीजों के परिजन मौजूद रहे.



