चाकुलिया : चाकुलिया के सुनसुनिया जंगल के पास बने डाउन लाइन के रेलवे फाटक को सोमवार की सुबह हाथी ने सूढ़ से मारकर तोड़ दिया. मिली जानकारी के अनुसार सुबह 6 बजे सुनसुनिया जंगल में एक हाथी को देखकर ग्रामीण उसे खदेड़ रहे थे. इसी बीच रेलवे फाटक बंद था, हाथी जंगल से निकलकर रेलवे फाटक को तोड़कर रेलवे ट्रेक पार कर दूसरे छोर पर स्थित जंगल में प्रवेश कर गये. ग्रामीणों ने बताया कि रेलवे ट्रेक किनारे स्थित साल जंगल में हाथियों का एक झुंड शरण लिए हुए है. झुंड से निकलकर एक दंतैल हाथी फाटक को तोड़ दिया. (नीचे भी पढ़ें)

वही हाथी द्वारा फाटक तोड़ने की सूचना पाकर रेलवे कर्मी फाटक को दुरुस्त करने में जुटे हुए हैं. फाटक टूटने के कारण कोकपाड़ा स्टेशन से चाकुलिया स्टेशन के बीच ट्रेनों को धिमी गति से चलाया जा रहा है. ज्ञात हो की चाकुलिया वन क्षेत्र में कई जगहों पर रेलवे लाइन जंगल के बीच से गुजरी है और हाथी अक्सर रेलवे ट्रेक को पार कर आना जाना करते हैं इसके कारण किसी बड़ी दुर्घटना की भी आशंका बनी हुई है.



