चाकुलिया : चाकुलिया सीएचसी परिसर में सोमवार को आईएमआई मिशन इन्द्रधनुष कार्यक्रम का उद्घाटन डॉ संपा मन्ना ने दीप प्रज्वलित कर किया. इस कार्यक्रम के तहत कोई भी टीका लेने से वंचित 0-5 वर्ष के बच्चों और गर्भवती महिलाओं को चिन्हित कर टीकाकरण किया गया. इस अवसर पर डॉ मन्ना ने कहा की यह कार्यक्रम 7 अगस्त से 12 अगस्त तक चलेगा. (नीचे भी पढ़ें)
इस दौरान चिन्हित सभी बच्चें और गर्भवती माताओं का टीकाकरण किया जाएगा. मौके पर बीपीएम सतीश कुमार वर्मा, प्रणव बेहुरिया समेत सभी एएनएम समेत स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे. वहीं मानसी प्लस कार्यक्रम के समन्वयक अन्नुश्री साव और स्वास्थ्य विभाग द्वारा विश्व स्तनपान सप्ताह मनाया गया. मौके पर चिकित्सकों ने गर्भवती और धात्री माताओं को जन्म के तुरंत बाद स्तनपान क्यों जरूरी है,स्तनपान से क्या लाभ है और कंगारू मदर केयर के बारे में विशेष रूप से जानकारी दी.



