जादूगोड़ा : बाबूलाल सोरेन के तीसरी बार झारखंड मुक्ति मोर्चा का केंद्रीय महासचिव चुने जाने पर जादूगोड़ा में सिंहभूम यूरेनियम मजदूर यूनियन में जश्न का माहौल है. उधर इस मौके पर यूसिल अस्पताल के समक्ष सिंहभूम यूरेनियम मजदूर यूनियन नेता भोगला मार्डी की अगुवाई में कार्यक्रम आयोजित किया गया जहां यूनियन के अध्यक्ष सह झारखंड मुक्ति मोर्चा के तीसरी बार केंद्रीय महासचिव बने बाबूलाल सोरेन को सम्मानित किया गया. दूसरी तरफ तीसरी बार बाबू लाल सोरेन को तीसरी पर महासचिव चुने जाने पर उन्हें बधाई देनेवालों का तांता लगा हुआ है. इस मौके पर यूसिल मजदूर नेता भोगला मार्डी व महामंत्री रमेश मांझी ने उन्हें गुलदस्ता व उपहार देकर सम्मानित किया व जश्न मनाया.



