घाटशिला : घाटशिला अंतर्गत फूलपाल शिव मंदिर के समीप बीते एक सप्ताह से खराब पड़े ट्रांसफॉर्मर की सोमवार को घाटशिला जिला परिषद सदस्य कर्ण सिंह के अथक प्रयास से मरम्मत हुई. ट्रांसफॉर्मर खराब होने के बाद ग्रामीणों ने कई राजनेताओं एवं विभागीय अधिकारियों से इसकी शिकायत की, किन्तु किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया. बारिश के मौसम में ग्रामीणों को काफी दिक्कतें हो रही थीं. बाद में ग्रामीणों ने घाटशिला जिला परिषद सदस्य कर्ण सिंह से मदद की गुहार लगाई. (नीचे भी पढ़ें)
जिला परिषद सदस्य कर्ण सिंह ने बाहर होने के बावजूद दूरभाष से संपर्क कर खराब पड़े ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत करवाई. इस मौके पर ग्रामीणों ने घाटशिला जिला परिषद सदस्य के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि जिला पार्षद ने ग्रामीणों की बातें सुनी, उनके दुख को समझा और ट्रांसफॉर्मर की मरम्मत कराई. इस मौके पर किशन नामता, देवनाथ किस्कू, साहिल आनंद, सायन कुमार, सागर नामता, रोहित शर्मा, कृष कुमार, दीपक कुमार, संजय सिंह, दिनेश शर्मा, संजय दंडपट, प्रशांत महाकुड़, संजय मन्ना, राजेश दंडपाट, मोतीलाल सोरेन, विद्युत दंडपाट समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.



