जमशेदपुर : जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र के रामनगर चौक पर सोमवार सुबह करीब 10 बजे गोली चली है. गोली शंकोसाई रोड नंबर पांच के रहने वाले मनीष यादव को लगी है. गोली लगने के बाद मनीष के दोस्त कुंदन ने एमजीएम अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी स्थिति को देखते हुए उसे टीएमएच रेफर कर दिया गया. वहीं दोस्त ने बताया कि मनीष को दो गोली लगी है. एक कंधा और दूसरा पेट में गोली लगी है. कुंदन ने बताया कि वह घटनास्थल पर मौजूद था. जहां शराब माफिया विक्रांत, विपुल और अन्य शराब पीकर हंगामा कर रहे थे. (नीचे भी पढ़ें)

इसका विरोध मनीष ने किया तो विक्रांत और विपुल ने गोली से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी. वहीं उसने यह भी बताया कि इससे पूर्व भी कई बार विवाद हुआ है, इसकी शिकायत लेकर वे उलीडीह थाना भी पहुंचे थे, लेकिन उन पर कोई कार्रवाई पुलिस द्वारा नहीं की जाती थी. वहीं फायरिंग करने वाले आरोपी घर के पास ही अवैध शराब बनाने और बेचने का काम करते है. वहीं घायल की स्थिति गंभीर बनी हुई है. घटना की सूचना पुलिस को दी गयी है. पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है.



