• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, June 18, 2026
33 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jharkhand cm in bokaro – मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बोकारो में 292 करोड़ 54 लाख 23 हज़ार रुपए की 62 योजनाओं की दी सौगात, 11186 लाभुकों के बीच 116 करोड़ 90 लाख 66 हज़ार रुपए की परिसंपत्तियों का किया वितरण , बोकारो में दिवंगत जगरनाथ महतो के नाम से बनेगा मेडिकल कॉलेज, डुमरी विधानसभा क्षेत्र में नेतरहाट आवासीय विद्यालय की तर्ज पर खुलेगा विद्यालय

jharkhand cm in bokaro – मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बोकारो में 292 करोड़ 54 लाख 23 हज़ार रुपए की 62 योजनाओं की दी सौगात, 11186 लाभुकों के बीच 116 करोड़ 90 लाख 66 हज़ार रुपए की परिसंपत्तियों का किया वितरण , बोकारो में दिवंगत जगरनाथ महतो के नाम से बनेगा मेडिकल कॉलेज, डुमरी विधानसभा क्षेत्र में नेतरहाट आवासीय विद्यालय की तर्ज पर खुलेगा विद्यालय
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

बोकारो : झारखंड बदल रहा है. बदलाव का यह सिलसिला तब तक जारी रहेगा, जब तक झारखंड विकसित राज्यों की श्रेणी में खड़ा नहीं हो जाता. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने बोकारो के चंद्रपुरा प्रखंड स्थित तारानारी में योजनाओं के उद्घाटन- शिलान्यास और लाभुकों के बीच परिसंपत्तियों के वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि झारखंड को एक सशक्त और मजबूत राज्य बनाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है. मुख्यमंत्री ने कहा कि देश तभी मजबूत बनेगा, जब राज्य मजबूत होगा और राज्य की मजबूती के लिए गांव का मजबूत होना बेहद जरूरी है. इसी बात को ध्यान में रखकर हमारी सरकार ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत कर रही है. किसानों और मजदूरों के हित को केंद्र में रखकर कई योजनाएं चलाई जा रही हैं और इसका सकारात्मक परिणाम भी देखने को मिल रहा है. (नीचे भी पढ़ें)


अपने शहीदों और आंदोलनकारियों के सपनों का झारखंड बना रहे
मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड वीरों और शहीदों की भूमि रही है. देश की आजादी के खातिर यहां के कई वीरों ने अपनी कुर्बानी दे दी तो अलग झारखंड राज्य के संघर्ष में भी हजारों हजार लोग वर्षों तक आंदोलन करते रहें. अब हमें अपने वीरो – शहीदों और आंदोलनकारियों के सपनों का झारखंड बनाना है और इस दिशा में सरकार लगातार कदम बढ़ा रही है. मुख्यमंत्री ने कहा कि आने वाली पीढ़ी शिक्षित हो. युवा पीढ़ी अपने पैरों पर खड़ा हो सके. इसके लिए उन्हें विभिन्न योजनाओं के माध्यम से संबल देने का काम सरकार कर रही है. उन्होंने कहा कि झारखंड देश का पहला राज्य है, जो विदेशों में उच्च शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को शत – प्रतिशत स्कॉलरशिप दे रही है. उन्होंने कहा कि आप सिर्फ अपनी पढ़ाई पर ध्यान रखें. आपकी पढ़ाई से लेकर प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारियों और मेडिकल, इंजीनियरिंग और लॉ जैसे कोर्सेज के लिए सरकार सारा खर्च देगी.


राज्य में बारिश और बुवाई पर पूरी नज़र
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले वर्ष भी सुखाड़ की स्थिति पैदा हुई. इस वर्ष भी अपेक्षा के अनुरूप बारिश अब तक नहीं हुई है ऐसे में एक बार फिर सुखा की आशंका बन सकती है ऐसे में राज्य में हो रही बारिश और फसलों की बुवाई का लगातार आकलन कर रहे हैं और जल्द ही किसानों के हित में ठोस निर्णय लिए जाएंगे. उन्होंने जलवायु परिवर्तन के मद्देनजर किसानों से कहा कि वे अपनी जमीन के कुछ हिस्से में फलदार पौधे लगाएं. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अपने बल पर 15 लाख से ज्यादा हरा राशन कार्ड धारियों को खुले बाजार से अनाज खरीद कर उनके बीच वितरित कर रही है. यूनिवर्सल पेंशन स्कीम के तहत सभी बुजुर्गों, दिव्यांगों और परित्यक्ताओं को पेंशन दे रही है. मुख्यमंत्री स्वरोजगार सृजन योजना के तहत युवाओं को व्यवसाय के लिए आर्थिक मदद की जा रही है. हड़िया- दारू बेचने वाली महिलाओं को फूलो झानो आशीर्वाद योजना के तहत सम्मानजनक आजीविका से जोड़ा जा रहा है. सावित्रीबाई फूले किशोरी समृद्धि योजना के तहत लड़कियों को पढ़ाई के लिए सरकार राशि उपलब्ध करा रही है. इसके अलावा भी कई ऐसी योजनाएं हैं जो समाज के विभिन्न वर्गों और तबकों के विकास को ध्यान में रखकर चलाया जा रहा है.

ADVERTISEMENT


बोकारो में खुलेगा मेडिकल कॉलेज, डुमरी विधानसभा क्षेत्र में नेतरहाट की तर्ज पर विद्यालय का होगा निर्माण
मुख्यमंत्री ने कहा कि बोकारो में मेडिकल कॉलेज खुलेगा. यह कॉलेज दिवंगत जगरनाथ महतो के नाम पर होगा. डुमरी विधानसभा क्षेत्र में डिग्री कॉलेज, आवासीय विद्यालय, आवासीय बालिका विद्यालय और आईटीआई कॉलेज के अलावा नेतरहाट आवासीय विद्यालय की तर्ज पर एक विद्यालय का निर्माण कराया जाएगा.


कई योजनाओं की मिली सौगात
मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर 292 करोड़ 54 लाख 23 हज़ार रुपए की 62 योजनाओं की सौगात बोकारो जिलेवासियों को दी. इसमें 18 करोड़ 14 लाख 33 हज़ार रुपए की 37 योजनाओं का उद्घाटन और 274 करोड़ 39 लाख 90 हज़ार रुपए की 25 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है. वहीं, 11186 लाभुकों के बीच 116 करोड़ 90 लाख 66 हज़ार रुपए की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया. इस अवसर पर मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, मंत्री बेबी देवी, योगेंद्र प्रसाद महतो (राज्य मंत्री का दर्जा प्राप्त), विधायक जयमंगल सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे , डीआईजी कन्हैया लाल मयूर पटेल और बोकारो के उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक समेत जिला प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद थे

Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लगेगा तीन अतिरिक्त एसी, मरीजों को मिलेगी राहत
खबर

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लगेगा तीन अतिरिक्त एसी, मरीजों को मिलेगी राहत

June 18, 2026
Jamshedpur crime : परसुडीह में महिला से पर्स छीनकर भाग रहा युवक धराया, भीड़ ने की पिटाई
खबर

Jamshedpur crime : परसुडीह में महिला से पर्स छीनकर भाग रहा युवक धराया, भीड़ ने की पिटाई

June 18, 2026
Saraikela accident :, सरायकेला में ट्रक ने दो मोटर साइकिल को मारी टक्कर, महिला की मौत, तीन घायल
खबर

Saraikela accident :, सरायकेला में ट्रक ने दो मोटर साइकिल को मारी टक्कर, महिला की मौत, तीन घायल

June 18, 2026
Next Post

Jamshedpur womens university seminar : जमशेदपुर वीमेंस यूनिवर्सिटी में जेनेरिक इन्फोटेक की ओर से सेमिनार आयोजित, सेमिनार में छात्राओं को कंपनी में प्लेसमेंट के अवसरों की दी गयी जानकारी   

Jamshedpur ssp action - जमशेदपुर के एसएसपी ने की क्राइम मीटिंग, थानेदारों और डीएसपी को दिये यह सख्त आदेश

Jharkhand weather report - कोल्हान समेत पूरे झारखंड में झमाझम बारिश से राहत, अगले पांच दिन तक कैसा रहेगा बारिश और मौसम का हाल, जानें, देखिये - video, मौसम विभाग के वैज्ञानिक क्या बोल रहे है, कब तक रहेगी बारिश, देखिये - video

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल और टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री के बीच ठनी, एनएस ग्रेड के डीए प्रति प्वाइंट को लेकर तनातनी के बाद मीटिंग समाप्त

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Thursday 18th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 18 जून 2026

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लगेगा तीन अतिरिक्त एसी, मरीजों को मिलेगी राहत

Jamshedpur crime : परसुडीह में महिला से पर्स छीनकर भाग रहा युवक धराया, भीड़ ने की पिटाई

Saraikela accident :, सरायकेला में ट्रक ने दो मोटर साइकिल को मारी टक्कर, महिला की मौत, तीन घायल

Jamshedpur jugsalai issue – जुगसलाई में 5 दिनों से कचरा उठाव ठप, पार्षदों ने कार्यपालक पदाधिकारी से की मुलाकात

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur mgm hospital : एमजीएम अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में लगेगा तीन अतिरिक्त एसी, मरीजों को मिलेगी राहत

Jamshedpur crime : परसुडीह में महिला से पर्स छीनकर भाग रहा युवक धराया, भीड़ ने की पिटाई

Saraikela accident :, सरायकेला में ट्रक ने दो मोटर साइकिल को मारी टक्कर, महिला की मौत, तीन घायल

Jamshedpur jugsalai issue – जुगसलाई में 5 दिनों से कचरा उठाव ठप, पार्षदों ने कार्यपालक पदाधिकारी से की मुलाकात

Singhbhum chamber : चेंबर भवन में हस्तशिल्प निर्यात विपणन विषय पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Jamshedpur rural accident: बोड़ाम में तेज रफ्तार कार का फटा टायर, अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे बोलेरो से टकरायी, नशे में धुत थे कार सवार, सभी हिरासत में

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News