जमशेदपुर : कोल्हान समेत पूरे झारखंड में कई दिनों से लगातार बारिश से जीवन अस्त व्यस्त हो गया है. वहीं झारखंड में अब तक 37 फीसदी कम वर्षा हुई है. वहीं अब तक झारखंड में 367.2 एमएम बारिश हो चुकी है. पिछले साल की बात करें तो अब तक 7 अगस्त तक 581.9 एमएम वर्षा हुई थी. इसी के साथ अब तक जमशेदपुर में 489.4 एमएम और सरायकेला-खरसावां में 420.4 एमएम बारिश हुई है. सोमवार को जमशेदपुर में सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे तक 6 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गयी. जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. (नीचे भी पढ़ें)

वहीं मौसम विभाग के अभिषेक आनंद ने बताया कि साइक्लोनिक सर्कुलेशन दक्षिणी बिहार और उससे सटे हुए इलाकों में स्थित था, वह अब उत्तरी बांग्लादेश के पास स्थित है और वह आगे विस्तार कर रहा है. वहीं मॉनसून टर्फ की बात की जाये तो वह उत्तर की ओर है और वह अमृतसर, करनाल, बरेली, गोरखपुर, भागलपुर से होते हुए मणिपुर की ओर विस्तार कर रहा है.
मौसम पूर्वानुमान- मौसम पूर्वानुमान की बात करें कि 7 और 8 अगस्त को झारखंड में देर रात झमाझम बारिश होगी. वहीं 9 अगस्त को बारिश में थोड़ी कमी आएगी और लोगों को बारिश से राहत मिलेगी. वहीं 10 और 11 अगस्त को बारिश में थोड़ी और कमी आने की उम्मीद है.
चेतावनी – सोमवार, मंगलवार और बुधवार को झारखंड में काले बादल छाये रहेंगे और मेघ गर्जन के साथ बारिश होगी.



