• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Wednesday, June 17, 2026
35 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

Jharkhand cm pays homage to shahid nirmal mahato – झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दी शहीद निर्मल महतो को श्रद्धांजलि, सभा में विपक्ष को ललकारा, कहा – झारखंड सरकार को अस्थिर करना चाहती है भाजपा, जनता ने जवाब दिया था, फिर 2024 में जवाब देगी

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

जमशेदपुर : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को जमशेदपुर पहुंचे. उन्होंने झारखंड आंदोलन के अग्रणी नायकों में शुमार शहीद निर्मल महतो के 36 वें शहादत दिवस पर स्वर्गीय महतो के उलियान स्थित समाधि स्थल पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और उन्हें नमन किया. मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में शहीद निर्मल महतो के सपनों का झारखंड बनाने का संकल्प दोहराया और कहा कि आदिवासी-मूलवासियों के कुर्बानियों से अलग झारखंड राज्य का सपना साकार हुआ है. निर्मल दा किसी खास जाति या संप्रदाय के नहीं बल्कि पूरे झारखंड के मसीहा थे. उन्हें किसी खास बंधन में बंधना सही नहीं होगा. जब तक झारखंड मुक्ति मोर्चा और झारखंड राज्य रहेगा तब तक निर्मल दा याद किए जाएंगे. उनकी कुर्बानी व्यर्थ नहीं जाएगी. इस दौरान मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा और कहा 2019 में जब झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद गठबंधन की सरकार बनी तब से लेकर 2 साल तक वैश्विक महामारी का दौर झेला, उसके बाद जब सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों तक पहुंचाने का काम शुरू किया गया तब विपक्ष के पेट में दर्द होने लगा और सरकार को अस्थिर करने का हर हथकंडा अपनाया जाने लगा, बावजूद इसके हमारी सरकार अंतिम पंक्ति में बैठे लोगों तक विकास की योजनाएं पहुंचाने के प्रति कृत संकल्पित है. उन्होंने मणिपुर की घटना को लेकर केंद्र सरकार को आड़े हाथ लिया और कहा वहां आदिवासियों की अस्मत लूटी जा रही है और केंद्र सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठे मूकदर्शक बनी हुई है. हमारी सरकार राज्य के अंतिम पायदान पर बैठे लोगों तक विकास की योजनाएं पहुंचा रही है. पूर्ववर्ती सरकार अपनी झोली भरने का काम करती थी. आज शासन के कार्यों में सुप्रीम कोर्ट को दखल देना पड़ रहा है जो दुर्भाग्यपूर्ण है. केंद्र सरकार की दमनकारी नीतियों को रोकने के लिए इंडिया गठबंधन का गठन होते ही भाजपाइयों को पीड़ा होने लगी है, मगर 2024 में इंडिया गठबंधन पूरी मजबूती के साथ भाजपा के खिलाफ मुकाबले में होगी और उन्हें सत्ता से दूर रखने में सफल होगी. उन्होंने कहा कि झारखंड बनने के बाद भाजपा ने कभी भी आंदोलनकारियों को चिन्हित कर उन्हें सम्मान देने का काम नहीं किया, मगर हमारी सरकार बनते ही राज्य के कोने- कोने से आंदोलनकारियों को चिन्हित कर उन्हें सम्मान देने का काम किया जा रहा है. (नीचे भी पढ़ें)

उन्होंने कहा कि सरकार की सभी योजनाएं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को ध्यान में रखकर बनाई जा रही है, क्योंकि ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी तभी राज्य खुशहाल होगा. वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में निकले बहाली तो एक झांकी है अभी और भी बहाली निकलने वाली है, ताकि यहां के बेरोजगार युवक युवतियों को रोजगार मिले और यहां के आदिवासी मूलवासी खुशहाल हो सके. विपक्ष पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि आज तक उनके द्वारा कोई वैकेंसी नहीं निकल गई. निकल भी गई तो केवल अपने लोगों को इसका लाभ दिया गया, मगर उनकी सरकार ने जो वैकेंसी निकाली है उससे सिर्फ और सिर्फ यहां के स्थानीय आदिवासी मूलवासियों को लाभ मिल सकेगा. इसके लिए कड़े कानून भी बनाए गए हैं. इससे पूर्व मंच से मंत्री जोबा मांझी, मंत्री बना गुप्ता, विधायक सविता महतो, मंत्री चंपई सोरेन ने भी सभा को संबोधित किया और झारखंड के विकास को लेकर सरकार को प्रतिबद्ध बताया. साथ ही आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में विपक्ष से सावधान रहते हुए एक बार फिर से इंडिया महागठबंधन की सरकार बनाने में सहयोग करने की अपील की. इस अवसर पर मंत्री चम्पाई सोरेन, मंत्री जोबा मांझी, मंत्री बन्ना गुप्ता, विधायक मथुरा प्रसाद महतो, विधायक रामदास सोरेन, विधायक सविता महतो, विधायक संजीव सरदार, विधायक समीर मोहंती, विधायक मंगल कालिंदी और पूर्व सांसद सुमन महतो समेत कई पूर्व सांसद और पूर्व विधायक भी मौजूद थे. (नीचे भी पढ़ें)

ADVERTISEMENT

झारखंडियों के मार्गदर्शक थे शहीद निर्मल महतो, कई कुर्बानी पर बना है झारखंड
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में कुछ ऐसी चीजें हैं जो यहां के इतिहास में पत्थर की लकीर बन चुकी है. उन्हीं में से एक हैं शहीद निर्मल महतो. यह दिन एक ऐसा दिन है जब हमने एक ऐसे व्यक्तित्व को खोया था, जिनकी जगह कोई भी नहीं ले सकता. उन्होंने अपनी जिंदगी का जो भी वक्त झारखंड अलग राज्य के संघर्ष में दिया, उसे कभी भूल नहीं सकते हैं. वे सही अर्थों में झारखंडियों के मार्गदर्शक थे. कुशल संगठन और नेतृत्वकर्ता थे. उनके निर्णय लेने की क्षमता अद्भुत थी. उनके जो आदर्श हैं, उसे लेकर हम आज भी उन्हें जिंदा रखे हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड अलग राज्य के लिए यहां के आदिवासियों- मूलवासियों ने लंबा संघर्ष और आंदोलन किया. अनगिनत कुर्बानियां दी गई. लेकिन, अलग राज्य बनने के बाद पिछले 20 वर्षों में उनके बलिदान को राज्य में जो सम्मान और जगह मिलनी चाहिए थी, वह नहीं मिल सकी. हमारी सरकार अपने वीर शहीदों और आंदोलनकारी के सपनों के अनुसार झारखंड का नवनिर्माण कर रही है. (नीचे भी पढ़ें)

अब आपके घर के दरवाजे पर पहुंच रही है सरकार, भरे जा रहे पद
मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड अलग राज्य बनने के 20 वर्षों तक यहां के गरीबों, पिछड़ों, दलितों, आदिवासियों, किसानों, महिलाओं, मजदूरों और युवाओं की उम्मीदें टूटने लगी थी. लेकिन, जब से हमारी सरकार है , सभी की उम्मीदों और आकांक्षाओं को पूरा करने का काम कर रहे हैं. आज सरकार आपके दरवाजे पर पहुंचकर आपकी समस्याओं का समाधान कर रही है. अधिकारी आपके गांव में आकर आपको योजनाओं से जोड़ रहे हैं. हमने संकल्प ले रखा है कि इस राज्य के हर व्यक्ति तक विकास को पहुंचाएंगे, चाहे कितनी भी चुनौतियां सामने क्यों ना आए. मुख्यमंत्री ने कहा कि आज राज्य में बड़े पैमाने पर नियुक्तियां हो रही है. जितने पद पिछले 20 वर्षों में नहीं भरे गए उससे कहीं ज्यादा पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया शुरू हो चुकी है इन तमाम नियुक्तियों में गड़बड़ी नहीं हो परीक्षाओं में पारदर्शिता बनी रहे और जो होनहार है उन्हें नौकरी मिले इसके लिए सरकार ने एक कानून बनाया है. इस कानून के तहत जो भी प्रतियोगिता परीक्षाओं में गड़बड़ी करेगा या क्वेश्चन पेपर लीक करेगा वह जेल में होगा, चाहे वह कोई भी व्यक्ति , अधिकारी- कर्मचारी और संस्थान ही क्यों ना हो.

Developer

Developer

Related Posts

Jharkhand big transfer posting : जमशेदपुर अक्षेस के आयुक्त बने योगेंद्र, आदित्यपुर नगर परिषद से हटायी गयी पारुल, मानगो नगर निगम के उपनगर आयुक्त भी बदले, देखे क्या क्या हुआ तबादला
खबर

Jharkhand big transfer posting : जमशेदपुर अक्षेस के आयुक्त बने योगेंद्र, आदित्यपुर नगर परिषद से हटायी गयी पारुल, मानगो नगर निगम के उपनगर आयुक्त भी बदले, देखे क्या क्या हुआ तबादला

June 17, 2026
Tata steel wage revision issue : टाटा स्टील में वेज रिवीजन पर चल रही वार्ता की जानकारी यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश ने दी पदाधिकारियों को जानकारी, यह दिया नया अपडेट
खबर

Tata steel wage revision issue : टाटा स्टील में वेज रिवीजन पर चल रही वार्ता की जानकारी यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश ने दी पदाधिकारियों को जानकारी, यह दिया नया अपडेट

June 17, 2026
jamshedpur bhagwat katha-बर्मामाइंस ईस्ट प्लांट बस्ती में चल रहे भागवत कथा ने लिया विश्राम, 18 को हवन व महाप्रसाद का वितरण
खबर

jamshedpur bhagwat katha-बर्मामाइंस ईस्ट प्लांट बस्ती में चल रहे भागवत कथा ने लिया विश्राम, 18 को हवन व महाप्रसाद का वितरण

June 17, 2026
Next Post

Jharkhand sikh meets cm - झारखंड के सिखों को मुख्यमंत्री ने किया आश्वस्त, कहा - झारखंड के सिखों का अधिकार पटना साहिब की कमेटी में बरकरार रहेगा

West singhbhum ho padyatra : हो भाषा को आठवीं अनुसूची में शामिल करने की मांग पर चाईबासा में निकली पदयात्रा, पदयात्रियों ने लोगों से की 21 को दिल्ली के धरना प्रदर्शन में शामिल करने की अपील  

Jamshedpur rural mineral exploration : घाटशिला कॉलेज के 20 छात्रों ने लिया "खनिज अन्वेषण तकनीक" का प्रशिक्षण, केंद्र के मिनरल एक्सप्लोरेशन एंड कंसल्टेंसी ने आयोजित की प्रशिक्षण सह प्रदर्शनी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision meeting : टाटा स्टील में वेज रिवीजन को लेकर चीफ पीपुल ऑफिसर अतरई सान्याल और टाटा वर्कर्स यूनियन के टॉप थ्री के बीच ठनी, एनएस ग्रेड के डीए प्रति प्वाइंट को लेकर तनातनी के बाद मीटिंग समाप्त

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jharkhand big transfer posting : जमशेदपुर अक्षेस के आयुक्त बने योगेंद्र, आदित्यपुर नगर परिषद से हटायी गयी पारुल, मानगो नगर निगम के उपनगर आयुक्त भी बदले, देखे क्या क्या हुआ तबादला

Tata steel wage revision issue : टाटा स्टील में वेज रिवीजन पर चल रही वार्ता की जानकारी यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश ने दी पदाधिकारियों को जानकारी, यह दिया नया अपडेट

jamshedpur bhagwat katha-बर्मामाइंस ईस्ट प्लांट बस्ती में चल रहे भागवत कथा ने लिया विश्राम, 18 को हवन व महाप्रसाद का वितरण

jamshedpur ram mandir : आंध्र भक्त श्री राम मन्दिरम में नवग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का दूसरा दिन अनुष्ठान संपन्न, वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा मंदिर परिसर

jharkhand proud- नरेश अग्रवाल को अमेरिकन फोटोग्राफिक सोसायटी ने विशिष्ट डिस्टिंक्शन ईपीएसए सम्मान से नवाजा, झारखंड के पहले छायाकार है जिन्हें मिला यह सम्मान

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jharkhand big transfer posting : जमशेदपुर अक्षेस के आयुक्त बने योगेंद्र, आदित्यपुर नगर परिषद से हटायी गयी पारुल, मानगो नगर निगम के उपनगर आयुक्त भी बदले, देखे क्या क्या हुआ तबादला

Tata steel wage revision issue : टाटा स्टील में वेज रिवीजन पर चल रही वार्ता की जानकारी यूनियन के डिप्टी प्रेसिडेंट शैलेश ने दी पदाधिकारियों को जानकारी, यह दिया नया अपडेट

jamshedpur bhagwat katha-बर्मामाइंस ईस्ट प्लांट बस्ती में चल रहे भागवत कथा ने लिया विश्राम, 18 को हवन व महाप्रसाद का वितरण

jamshedpur ram mandir : आंध्र भक्त श्री राम मन्दिरम में नवग्रह प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का दूसरा दिन अनुष्ठान संपन्न, वैदिक मंत्रोच्चार से गूंजा मंदिर परिसर

jharkhand proud- नरेश अग्रवाल को अमेरिकन फोटोग्राफिक सोसायटी ने विशिष्ट डिस्टिंक्शन ईपीएसए सम्मान से नवाजा, झारखंड के पहले छायाकार है जिन्हें मिला यह सम्मान

tata steel town advisory committee meeting : टाटा स्टील के टाउन एडवाइजरी कमेटी की बैठक में अतिक्रमण का उठा मुद्दा, कंपनी क्षेत्र में चल रही कॉमर्शियल गतिविधियों पर लगेगी रोक, ये सारे मुद्दे पर बनी सहमति

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News